Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Apr-2026

​जबलपुर। शहर के व्यस्ततम घंटाघर क्षेत्र स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक पेंटर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसकी तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है जिसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। ग्वारीघाट स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री रामलला मंदिर में 2 अप्रैल गुरुवार को बजरंग महाप्रभु श्री हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी जिसमें सबसे मुख्य आकर्षण सवा लाख नारियल की आहुति और हनुमान जी के अतिप्राचीन बाल विग्रह स्वरूप का सार्वजनिक पूजन होगा।मंदिर के महंत श्री इंद्रभान शास्त्री श्री रामबहादुर तिवारी और डॉ. सुशील तिवारी सहित अन्य महंतों ने बताया कि मंदिर के गुप्त गर्भगृह में विराजित श्री हनुमान जी के अतिप्राचीन बाल विग्रह स्वरूप को केवल इसी दिन सार्वजनिक पूजन के लिए बाहर मंडप में स्थापित किया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए वर्ष में मात्र एक बार होने वाले इस दुर्लभ दर्शन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि मंदिर के हवन कुंड में साबुत जोड़ा नारियल की आहुति देने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और समस्त कष्टों का निवारण होता है। इसी परंपरा के तहत वर्ष भर भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ति हेतु एकत्रित किए गए सवा लाख नारियलों की आहुति कल दी जाएगी। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में महिला थाने में दर्ज एक एफआईआर (FIR) में नई और गंभीर धाराओं को जोड़ने के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपा है। आवेदिका नेहा असरीन ने अपने पति प्रकल्प अहिरवार पर धोखाधड़ी बिना सहमति के गर्भपात कराने और अप्राकृतिक कृत्य जैसे संगीन आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार आरोपी प्रकल्प अहिरवार और आवेदिका वर्ष 2023 में प्रेम संबंध में थे। इस दौरान आवेदिका गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर आवेदिका की सहमति के बिना उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में मानसिक दबाव के चलते वह इस घटना का पूर्ण विवरण पुलिस को नहीं दे पाई थी जिसे अब रिकॉर्ड पर लाने की मांग की गई है। ​जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूल्हन खेड़ा से चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशोर दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।रामकिशोर दीक्षित का आरोप है कि उनके वेयरहाउस से पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। उन्होंने इस चोरी के लिए मीना जैन मनोज जैन और दीपेश जैन को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।​इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया किपीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चरगवां को मामले की जांच सौंपी गई है।जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी। जबलपुर के यादव कॉलोनी क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। चौकी के नीचे दुकान खुलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जन मौके पर एकत्रित हो गए और दुकान को तत्काल बंद करने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोली जा रही है उसके ठीक ऊपर कोचिंग सेंटर संचालित होता है जिससे बच्चों की पढ़ाई और माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील कर दिया जहां से एक फ्रिज भी बरामद हुआ। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ‘लाडली लक्ष्मीपत’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस सड़क पर इस तरह की दुकान खुलना क्षेत्र के सामाजिक वातावरण के लिए उचित नहीं है।