Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Apr-2026

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि रसोई गैस और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का कमर तोड़ दी है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस ली जाएं और बाजार में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जनता को इस आर्थिक बोझ से राहत नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हिंदू सेवा परिषद द्वारा आयोजित विशाल गदा यात्रा में सम्मिलित होने संस्कारधानी पहुंचे हैदराबाद के प्रखर हिंदूवादी विधायक टी. राजा सिंह ने मंच से सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया। टी. राजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी ब्रदर्स का राजनीति में कोई सेवा भाव नहीं है बल्कि वे चुनावी राज्यों में केवल अपना सियासी धंधा चमकाने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि ओवैसी बंधु अन्य राजनीतिक दलों को मुस्लिम वोट काटने का डर दिखाकर पर्दे के पीछे सौदेबाजी करते हैं जिससे मुस्लिम समाज का केवल नुकसान ही होता है।इसी कड़ी में टी. राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पूरी तरह बौखलाई हुई हैं क्योंकि उन्हें अपनी हार साफ़ दिखाई दे रही है। टी. राजा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है लेकिन इस बार वहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा और इस बार राज्य की धरती पर भाजपा की प्रचंड जीत के साथ भगवा लहराएगा। हिंदू सेवा परिषद की इस गदा यात्रा में टी. राजा सिंह के संबोधन ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया है। थाना क्षेत्र के कोसमघाट में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत पिता द्वारा मां से की जा रही अभद्रता से आक्रोशित होकर 16 वर्षीय बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश कोल को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमझर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहाँ रिंग रोड निर्माण कार्य में लगे एक अनियंत्रित रोड रोलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार VRS ठेका कंपनी द्वारा रिंग रोड प्रोजेक्ट का कार्य कराया जा रहा है इसी दौरान लापरवाही पूर्वक चल रहे रोलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। ​इस हृदय विदारक घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और देखते ही देखते अमझर इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस तत्काल बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घमापुर थाना क्षेत्र के चुंगी स्थित मयूर कला मंदिर के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू सिंधी उर्फ निखिल कंजा ने यश थराट पर निशाना साधते हुए गोली चला दी हालांकि इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।