Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Mar-2026

सीएम कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार 10की मौत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल हनुमान लोक के लोकार्पण के साथ पांढुर्णा-छिंदवाड़ा में सीएम ने दी करोड़ की सौगात की सौगात कांग्रेस भवन में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत महाअष्टमी पर दुर्गा मंदिर में पंचकुंडीय हवन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब प्रभारी मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस गिनाईं सरकार की उपलब्धियां छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस सड़क हादसे का शिकायर हो गई।बताया जा रहा है कि सिमरिया के पास चिखली में बस की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।हादसे के समय बस में करीब 55 यात्री सवार थे जिनमें 41 लोग घायल हो गए।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई बताया जा रहा है कि सभी यात्री मोहखेड़ जनपद के करेल भंडारकुंड और ग्वारा गांव के निवासी थे।हादसे के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मौके पर कलेक्टर एसडीएम सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा का दौरा कर दोनेां जिलों के विकास के लिए करोड़ों की सौगात दी। सुबह वे सीधे जामसांवली स्थित हनुमान लोक पहुंचे और वहां निर्माणकार्य के पहले चरण में हुए 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की बनी सुविधाओं का लोकार्पण किया। पांढुर्णा में उन्होंने 362 करोड़ रुपए के लोकार्पण और भूमिपूजन किए तो छिंदवाड़ा में 508 करोड़ रुपए के पूरे हुए कामों को लोकार्पित और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्णा आकर मैं अभीभूत हूं। यह दिन अद्भुत हैं। यहां बेहद ही सुुंदर हनुमान लोक बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थल आस्था और संस्कृति का प्रतीक बनेगा। गुरुवार एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सच्चा वादा पक्का काम प्रेम से बोलो जय सिया राम” के संदेश के साथ जिले को 506 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। पुलिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन कर विकास को नई गति दी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ रहा है और प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने किसान युवा महिला और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की बात कही। गुरुवार को राजीव भवन में कांग्रेस युवाओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो का भव्य स्वागत किया।युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।मागो ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जन-जन तक मुद्दे पहुंचाने की बात कही। छिंदवाड़ा के शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर पंचकुंडीय हवन का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी सदानंद तीर्थ के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।हवन के बाद महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुवार को एक दिवसी दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं पर्यटन संस्कृति व धार्मिक न्यास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचे।यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री बड़ी माता मंदिर में अष्टमी हवन पूजन संपन्न नवमी पर विशेष आयोजन शहर के श्री बड़ी माता मंदिर में महाअष्टमी पर हवन पूजन व अभिषेक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।सुबह 10 बजे से शुरू हवन दोपहर 2 बजे पूर्ण आहुति व आरती के साथ सम्पन्न हुआ। सृष्टि माता मंदिर में हुआ अष्टमी पूजन ओर हवन श्री सृष्टि माता मंदिर में आज अष्टमी के अवसर पर विधि-विधान से हवन पूजन किया गया।भक्तों ने श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।हवन के पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देशभक्ति के रंग में रंगे युवा भगत सिंह मित्र मंडल द्वारा देर रात भव्य मशाल यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया।यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मेजर अमित तंगे चौक तक पहुंची।समापन अवसर पर भारत माता की आरती कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव हिंदू संगठन के सदस्य व आयोजक उपस्थित रहे रामनवमी पर दुल्हन-सा सजा शहर कल निकलेगा चल समारोह रामनवमी पर्व को लेकर शहर पूरी तरह सज धज कर तैयार है और हर ओर भक्ति का माहौल नजर आ रहा है।हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में चार फाटक धुनि वाले दादा’ से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चल समारोह का जोरदार स्वागत किया जाएगा। दशहरा मैदान में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ चल समारोह समपन्न होगा रामनवमी पर शिर्डी सांई मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न विवेकानंद कॉलोनी स्थित श्री शिर्डी सांई मंदिर में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ।काकड़ आरती अभिषेक जप एवं रामजन्म पाठ के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। दोपहर में महाआरती व महाप्रसाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।