Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Mar-2026

एम्स ऋषिकेश में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मनोरोगी अस्पताल की छठी मंजिल की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। करीब 11 बजे हुई इस घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें फुला दीं। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने युवक को छत की मुंडेर पर देखा उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। युवक को कूदने से रोकने के लिए नीचे खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उससे बातचीत शुरू की और उसे बातों में उलझाए रखा। इसी बीच मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज के तीमारदार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। वह बिना आहट किए चुपके से छत पर पहुंचा और युवक को पीछे से पकड़कर सुरक्षित खींच लिया। तुरंत ही दो अन्य सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और स्थिति पर काबू पाया कैबिनेट विस्तार के बाद आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में नए शामिल किए गए 5 मंत्रियों ने पहली बार हिस्सा लिया और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।मंत्रिमंडल ने कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोक निर्माण विभाग में 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी को स्वीकृति दी गई वहीं न्याय विभाग के कर्मचारियों को नॉमिनल ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन देने का फैसला हुआ। वन विभाग में प्रशासनिक पदों के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष कर दी गई है।ऊर्जा विभाग में सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक ही देने का निर्णय लिया गया। गृह विभाग में होमगार्ड्स के लिए नई नियमावली बनाने और भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ रखने की अनुमति दी गई। देहरादून जिले में गैस आपूर्ति को लेकर पूर्ति विभाग विभिन्न चरणों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहा है कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की उपलब्धता शत प्रतिशत हो सके। इसी को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून केके अग्रवाल ने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने का हमारा लगातार प्रयास चल रहा है जिसमें पहले उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग करने में कोई समस्या न आए इसको हम सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके साथ ही गैस की होम डिलीवरी के दौरान ओटीपी से गैस मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो यह भी देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गैस की कालाबाजारी को रोकने के भी विभाग प्रयास कर रहा है जिसने अब तक 350 अवैध रूप से भंडारण किए गए गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं साथ ही अनियमितता पाए जाने पर दो गैस एजेंसी पर भी FIR दर्ज की गई है और इसमें संलिप्त लोगों पर भी FIR के जरिए कार्रवाई की जा रही है। अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है । चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ख़ुद तैयारियो की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है । उन्होंने कहा कि अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सभी विभाग को निर्देश दिए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । आपको बता दे 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। वही केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खुलेंगे। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवभूमि के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी क़तारें देखने को मिल रही है । नवरात्रि जैसे जैसे समाप्ति की ओर है मंदिरों में पूजा पाठ के साथ माँ के दर्शन लिए जहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है वही हर मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी देखने को मिल रहा है । नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ काली को समर्पित प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ डाट काली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है । आइये आपको लेकर चलते है देहरादून स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ डाट काली मंदिर। अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। आपको बता दे 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर हमारी तैयारियां रहेगी।…साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। वही केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खुलेंगे। उत्तराखण्ड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ प्रदेश के विकास की रीढ़ माने जाने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी 27 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 23 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। प्रदेशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों जैसे PWD सिंचाई लघु सिंचाई और पेयजल निगम के हजारों जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता आज कलम-बंद हड़ताल पर हैं। देहरादून के विभागाध्यक्ष कार्यालयों से लेकर अल्मोड़ा नैनीताल और बागेश्वर के जिला मुख्यालयों तक हर तरफ विरोध प्रदर्शन जारी है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर.सी. शर्मा और महासचिव वीरेंद्र गुसाईं का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है। शासन स्तर पर कई दौर की वार्ताएं विफल रहने के बाद अभियंताओं को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है।