Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Mar-2026

जजों ने कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो से अवैध हूटर हटवाया ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार शाम पिछोर तिराहा और न्यायालय के सामने चार न्यायाधीशों ने मोबाइल कोर्ट लगाकर सख्ती से ट्रैफिक नियमों की जांच की। चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की स्कॉर्पियो में अवैध हूटर पाया गया जिसे न्यायाधीशों के निर्देश पर तुरंत निकालवाया गया। दिलचस्प बात यह रही कि मौके पर विधायक के पास जुर्माने की राशि नहीं थी। उन्होंने फोन कर अपने बेटे को पैसे लेकर बुलाया और करीब आधा घंटे तक मौके पर खड़े रहने के बाद ही जुर्माना भरकर आगे बढ़े। करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह समेत 40 लोगों पर केस रतलाम जिले के पिपलौदा में मंगलवार को सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर सहित 5 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिपलौदा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर 19 मार्च को हुए चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों समाजजनों और करणी सेना ने मंगलवार को पिपलौदा बंद कर नाका रोड पर प्रदर्शन किया था जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। भोपाल में 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल 3 माह का स्टॉक ईरान-इजराइल तनाव के बीच मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें सामने आई हैं। भोपाल में 2-3 पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। हालांकि प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है।भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार शहर में 58.79 लाख किलोलीटर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है जो ढाई से तीन महीने तक के लिए पर्याप्त है। मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ओनर एसोसिएशन के अनुसार करीब 5 प्रतिशत पंपों पर एडवांस राशि की समस्या के कारण अस्थायी कमी है। कुल मिलाकर ईंधन की कमी नहीं है। रेप केस में पंजाब के AAP विधायक गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 2 साल पुराने रेप केस में वांटेड थे। पठानमाजरा केस दर्ज होने के बाद पहले हरियाणा के करनाल में घेरे गए थे लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गए। जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। पुलिस ने उनका लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रखी थी। पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से MLA चुने गए थे। पूर्वी हिस्से में बादल छाए:पारे में फिर उछाल साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में जहां बादल छाए रहे तो भोपाल इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी रही। यहां पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।