Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Mar-2026

खेत मे गाय घुसने पर विवाद किसान की पीट-पीटकर हत्या किसान की पीट-पीटकर हत्या इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में खेत विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। चोरल गांव में एक किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक सूरज की गाय लालू के खेत में घुस गई थी जिससे फसल को नुकसान हुआ। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। सूरज ने नुकसान की भरपाई की बात कही लेकिन आरोपी ने गुस्से में आकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। धक्का लगने से गिरने पर पत्थर लगने से उन्हें गंभीर चोट आई। पूर्व बीजेपी नेता समेत 2 को 14 साल की सजा मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में ग्वालियर की एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट ने 19 क्विंटल डोडा चूरा तस्करी के दोषी संदीप सिंह तोमर और रतलाम जिले के पूर्व भाजपा नेता विवेक पोरवाल को 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश नवनीत कुमार वालिया की कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। सितंबर 2022 में दीमापुर (असम) से लाई गई इस अवैध खेप को मंदसौर और नीमच सप्लाई किया जाना था जिसमें पैसों का प्रबंधन पूर्व भाजपा नेता विवेक ने किया था। जेपी अस्पताल विवाद पर डिप्टी सीएम सख्त भोपाल के जेपी अस्पताल में तीन साल से बंद प्रसव सुविधा का मामला अब सरकार के उच्च स्तर तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सीएमएचओ से इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी है। कर्मचारियों और संगठनों द्वारा लगातार लिखे गए पत्रों और हाल ही में सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन द्वारा लोक स्वस्थय एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अस्पताल में प्रसव (डिलीवरी) बंद होने से मरीजों और मेडिकल शिक्षा दोनों पर असर पड़ रहा है जिससे यह मुद्दा और गंभीर हो गया है। भोपाल में चुनरी यात्रा में बदमाश ने की फायरिंग भोपाल के ललिता नगर में बुधवार रात चुनरी यात्रा के दौरान एक बदमाश ने युवक को चाकू मारने के बाद फायर कर दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी कोलार इलाके का निगरानी बदमाश है। हाल ही में उसे बॉंड ओवर भी किया था। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:45 बजे ललिता नगर में चुनरी यात्रा निकल रही थी। यात्रा में थाने का निगरानीशुदा गुंडा दामखेड़ा निवासी अक्षय ठाकुर भी पहुंच गया। चुनरी यात्रा में अक्षय ने हरिओम यादव से गाली-गलौच कर दी। मार्च में तीसरी बार MP में गिरेगा पानी आंधी चलेगी प्रदेश में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। IMD (मौसम केंद्र) ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा। मार्च में आंधी-बारिश के दो दौर आ चुके हैं। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई है। अब तीसरा दौर 27 मार्च से शुरू होने की संभावना है।