Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Mar-2026

​भोपाल। राजधानी में पेट्रोल संकट गहरा गया है। कल रात 2 बजे के बाद कई पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से हड़कंप मच गया। ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर बढ़े दामों का खुलासा करते हुए कहा कि पेट्रोल ₹5.30 बढ़कर ₹112 के करीब पहुंच गया है। बरौलिया ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता रोटी कपड़ा और मकान के लिए पहले से संघर्ष कर रही थी और अब तेल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है यह संकट हमारे भारत देश की सरकार के कथनी और करनी मे अंतर है यह दर्शाता है।