Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Mar-2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 61 वर्ष के हो गए हैं ।। आज उनके जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था ।।। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री विधायक महिला मोर्चा सहित सभी लोगों के लिए अलग-अलग समय पर मुलाकात का समय निर्धारित कर रखा था ।।। बावजूद इसके उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जन सैलाब उमड़ पड़ा ।।। उन्हें बधाई देने वालों में कैबिनेट के मंत्री विधायक सांसद और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास पहुंचे ।।। आष्टा से भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने ईएमएस टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री के मोहन यादव ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहले वर्ष को औद्योगिक वर्ष घोषित किया था और दूसरा वर्ष कृषि कल्याण के रूप में किसानों को समर्पित किया है ।।। वह विकास पुरुष है उनके द्वारा मध्य प्रदेश में महिला किसान बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने उद्योगों को बढ़ावा देने पर्यावरण संरक्षण पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे सभी विभागों में नवाचार किया जा रहा है ।।।