Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Mar-2026

​कल यानी 26 मार्च को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। शिलान्यास के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है जिसे लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा शायद राज्यसभा न भेजे जाने के डर से अब दिग्विजय को राम याद आए हैं। वे वहां जाकर अपनी पार्टी को बताएं कि राम काल्पनिक नहीं यथार्थ हैं। ​इस पर कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं से बड़े सनातनी हैं और उन्होंने मंदिर के लिए चंदा भी दिया है। कल के इस दौरे ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है।