मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह आयोजित किया गया...कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की सभी आंगनबाड़ियों में‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ वितरित किए गए...राज्य स्तरीय ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ में महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए... मंत्री निर्मला भूरिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि... मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है...राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” वितरित किए गए हैं...उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा... प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण किए गए....जिससे शाला पूर्व शिक्षा को सामाजिक और संस्थागत मान्यता मिल सके...