Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Mar-2026

मंत्री नहीं पहुंचे तो उनके बेटे को बनाया चीफ गेस्ट कांग्रेस बोली- प्रशासन करा रहा लॉन्चिंग भिंड जिले के मेहगांव में आयोजित “संकल्प से समाधान” शिविर में एक नया विवाद सामने आया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो प्रशासन ने उनके बेटे आलोक शुक्ला को ही चीफ गेस्ट बनाकर मंच पर बैठा दिया।आलोक शुक्ला किसी भी निर्वाचित पद पर नहीं हैं फिर भी उन्होंने हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण-पत्र बांटे। इतना ही नहीं जनसंपर्क विभाग की प्रेस रिलीज में उन्हें ‘जनप्रतिनिधि’ बताया गया जिस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।मामले में अधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि कोई भी हो सकता है। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन मंत्री के बेटे की राजनीतिक लॉन्चिंग कर रहा है। विधायक का अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदेश में सरकार भले ही बीजेपी की हो लेकिन बीजेपी के ही विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देते नजर आ रहे हैं. मामला भिंड की लहार विधानसभा सीट का है. यहां से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ रविवार को धरना दिया. उन्होंने कहा फूंकेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरोगे. लहार के भाटन ताल पर यह धरना दिया गया. इस दौरान भाजपा विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए बयान दिया कि लहार की जनता और विधायक दोनों ही असहाय और अनाथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लहार विधायक को परेशान करने के लिए जानबूझकर यहां पर जो अधिकारी भेजे जा रहे हैं ऐसा नहीं चलेगा. उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों में देरी से नाराज मेला अधिकारी उज्जैन के संभागायुक्त और मेला अधिकारी आशीष सिंह अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सिंहस्थ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पहले ही दिन सोमवार को निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन दताना से पाइप फैक्ट्री तक फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति धीमी होने और निर्माण सामग्री की परीक्षण प्रयोगशाला में कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने पर सिंह ने निर्माण कार्य करने वाले संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगा दी। महिला के बगल में बैठा प्रोफेसर की अश्लील हरकत मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को महिला यात्री से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध और वीडियो सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के रूप में हुई है। उमरिया में टाइगर ने किया सड़क किनारे शिकार उमरिया जिले में विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास सोमवार को एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने राहगीरों का ध्यान खींचा। उमरिया-ताला स्टेट हाईवे से लगे भद्राशिला क्षेत्र के जंगल में प्रसिद्ध डी-वन मेल बाघ शिकार के साथ दिखाई दिया।बताया गया कि क्षेत्र में मवेशियों की हलचल के बीच बाघ ने एक मवेशी को अपना शिकार बनाया। उसे अपने जबड़े में दबाकर बाघ जंगल की ओर घसीटते हुए नजर आया।