Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Mar-2026

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर त्वरित निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों की गेहूं खरीदी 3000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं ऋण वसूली की अंतिम तिथि 30 अप्रैल करने की मांग की है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि वर्तमान समय में प्रदेश का किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने चाहिए। पत्र में उल्लेख किया गया है कि राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 1 अप्रैल से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एवं सहकारी समितियों के माध्यम से प्रारंभ होती है जबकि किसानों के लिए ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इस कारण किसानों को अपनी उपज बेचने से पहले ही ऋण चुकाने का दबाव झेलना पड़ता है।