Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Mar-2026

भारतीय जनता पार्टी के लिए गाय का मुद्दा गले की हड्डी बनता जा रहा है ‌।।। पहले राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में गाय का मुद्दा उठाया और कहा कि वह गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए हैं ।।। और उनके बाद 23 मार्च सोमवार को भोपाल नगर निगम की बजट परिषद की बैठक में कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद सरवर खान ने यही प्रस्ताव सदन में रखा ।।। उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए उनके द्वारा सदन में प्रस्ताव लाया गया है इस प्रस्ताव को नगर निगम पास करके राज्य सरकार को भेजें और राज्य सरकार को केंद्र की मोदी सरकार को भेजना चाहिए ।।। जिससे कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जा सके ।।। लेकिन भाजपा पार्षद और अध्यक्ष इस मुद्दे पर सीधा बयान देने की वजह कांग्रेस के प्रस्ताव पर सवाल खड़े करते नजर आए ।।। अब सवाल यह उठता है कि क्या बीजेपी वाकई में गाय को राष्ट्रीय पशु या राष्ट्रीय माता घोषित करना चाहती है या फिर यह सिर्फ भाजपा के लिए राजनीति और चुनाव का मुद्दा है ।