देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर दिवारीखौल–जोखणी और बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनवीर सिंह चौहान ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ गांवों तक सड़क और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा भी जताई l देहरादून में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड कटिंग के बाद रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया। सुबह 6 बजे से दिलाराम चौक सहस्त्रधारा रोड आईएसबीटी समेत कई स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया लेकिन कुछ जगहों पर मलबा और अधूरा रेस्टोरेशन मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। समयसीमा और मानकों का पालन न करने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। देहरादून में परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा एक पत्र जारी कर उन ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया है जिनकी गाड़ियां एलपीजी और पेट्रोल दोनों मोड में चलती हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे सभी चालकों को पेट्रोल मोड में ही वाहन चलाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही प्रवर्तन (enforcement) टीमों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड सरकार के चार-चार पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं और उत्तराखंड सरकार ने पिछले 4 साल में विकास को लेकर जनता को संबोधित करने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बी इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक सभा को संबोधित करने आ रहे हैं बी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पिछले दो दिनों से चल रही भव्य रूप से तैयारी को लेकर प्रशासन के सारे अधिकारी मौके पर दिखाई दिए वही नगर मजिस्ट्रेट ap वाजपेई ने बताया 21 तारीख को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ रहे हैं जहां एक वह एक सभा को संबोधित करेंगे इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है चैत्र नवरात्रि की आज .से चैत्र नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो चुकी है जो 27 मार्च तक चलेगी। इस वर्ष प्रतिपदा तिथि के साथ विक्रम संवत 2083 (हिंदू नव वर्ष) की शुरुआत भी हो रही है। इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त कलश स्थापना (घटस्थापना) के साथ व्रत शुरू करते हैं। और महाशक्ति के भक्त विश्व में सुख शांति की कामना करते हैं। राजधानी देहरादून के मंदिरों में भी आज माता के भजनों की गूंज सुनाई दी। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हेलीकाप्टर से तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सतपाल महाराज से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों की टीम से पूरा फीडबैक लिया। फिलहाल डॉक्टरों ने सतपाल महाराज की हालत स्थिर बताई है। डॉक्टर के मुताबिक पहाड़ पर बदलते मौसम की वजह से सतपाल महाराज को घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई। किसी भी प्रकार का रिस्क न लेते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया। पूर्व में सूचना मिलने की वजह से एम्स प्रशासन पूरा अलर्ट मोड पर रहा। आते ही सतपाल महाराज के छोटे बड़े चेकअप शुरू किए गए।