Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Mar-2026

इंदौर अग्निकांड: सीएम मोहन यादव पीड़ितों से मिले जांच के बाद बनेगी नई रणनीति सीएम मोहन यादव इंदौर पहुंचे और जंजीरवाला चौराहा स्थित सभागृह में अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। मृतक मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने बताया कि आग ईवी चार्जिंग से नहीं बल्कि बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने और संसाधनों की कमी पर भी सवाल उठाए गए।सीएम ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए ईवी चार्जिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक लॉक की सुरक्षा को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने किया हाईकोर्ट का फैसला खारिज मुकेश मल्होत्रा ही रहेंगे विजयपुर विधायक! ​भोपाल। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने जानकारी दी कि शीर्ष अदालत ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए हाईकोर्ट के पिछले आदेश को खारिज कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की दलीलों के बाद मल्होत्रा को यह राहत मिली है। हालांकि कोर्ट ने पाबंदियां भी लगाई हैं। अंतिम फैसला आने तक मल्होत्रा न तो राज्यसभा चुनाव में वोट डाल पाएंगे और न ही उन्हें वेतन-भत्ते मिलेंगे। सिंहस्थ-2028: उज्जैन में तैयारियां तेज बड़े प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन तय उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने गुरुवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में उज्जैन-इंदौर और उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड मार्गों सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की समय सीमा तय की। अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त आशीष सिंह ने स्पष्ट किया कि अब हर दिन की अहमियत है और किसी भी परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की ड्राइंग और डिजाइन प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए और स्ट्रक्चर संबंधी काम शुरू किया जाए। गुना में मंच से BJP विधायक का प्रशासन पर वार बोले—“कागजों में नहीं जमीन पर काम दिखाओ” भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने गुना के मानस भवन में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में जिला प्रशासन पर खुलकर निशाना साधा। कलेक्टर Kishore Kumar Kanyal की मौजूदगी में उन्होंने गुनिया नदी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कागजों में काम दिखाने से कोई फायदा नहीं असली काम जमीन पर नजर आना चाहिए।विधायक ने कहा कि यह परियोजना चुनौतीपूर्ण है और रसूखदार लोग इसे रुकवाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ हैं लेकिन परिणाम दिखने चाहिए।कार्यक्रम में उनके एसडीएम पर दिए बयान—“तलवार लेकर निकलें तो गुना सुधर जाएगा”—पर भी चर्चा रही। विक्रमोत्सव के तहत हुए आयोजन में सूर्य उपासना ब्रह्मध्वज स्थापना और सम्राट विक्रमादित्य पर नाट्य मंचन भी हुआ। बैतूल के दानवाखेड़ा में खुजली (स्केबीज) का प्रकोप 28 मरीज मिले; 6 बच्चे भर्ती Betul जिले के दानवाखेड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से खुजली (Scabies) का प्रकोप सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 28 मरीजों की पहचान की है जिनमें 19 स्केबीज से पीड़ित हैं।सूचना मिलते ही मेडिकल टीम गांव पहुंची और उपचार शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर 6 बच्चों को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनकी हालत अब सामान्य है।स्वास्थ्य विभाग गांव में लगातार निगरानी कर रहा है। पीने के पानी का क्लोरीनेशन कराया जा रहा है और ग्रामीणों को स्वच्छता व बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ओलावृष्टि से फसलें तबाह खरगोन में बिजली गिरने से महिला की मौत; 33 जिलों में अलर्ट Madhya Pradesh में मौसम ने अचानक करवट ली है। पांढुर्णा और बैतूल में ओलावृष्टि से गेहूं और संतरे की फसल को भारी नुकसान हुआ जबकि मुलताई में भी ओले गिरे। मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।वहीं Khargone जिले के झिरन्या क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह खेत में गेहूं कटाई करने गई थी।मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में आंधी बारिश ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।