सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार भेजे गए जेल महिलाओं का आरोप युवक शराब के नशे में करता है छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग खैरा गांव में नल-जल योजना शुरू घर-घर पहुंचा शुद्ध पानी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर विवाद और उत्पात मचाने वाले दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च की रात गढ़ा मोहल्ला और मेन चौक क्षेत्र में हंगामा करने की शिकायत पर गड्ढा मोहल्ला बालाघाट निवासी अमान उर्फ राहिल पिता आशिफ कुरैशी और कोसमी बालाघाट निवासी रितिक उर्फ अक्कू पिता राजकुमार ब्रम्हे को समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल बालाघाट भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बालाघाट के देवटोला स्थित वैनगंगा ऑटोमोबाईल्स पेट्रोल पंप में सीएनजी की जगह सीबीजी गैस बेचने की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने शनिवार को जांच की। नायब तहसीलदार और आपूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण में पाया कि यहां 21 जनवरी तक सीएनजी और 22 जनवरी से सीबीजी गैस की बिक्री हो रही है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने बताया कि गैस की आपूर्ति कंपनी स्तर से तय होती है और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी। जांच के बाद पंचनामा बनाकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई है। बालाघाट. जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम पायली के गोंडीटोला की महिलाओं ने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ अश्लील हरकतें और जातिगत टिप्पणियां कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपते हुए बताया कि आरोपी शराब के नशे में टोले में आकर गाली-गलौच करता है रास्ता रोककर अश्लील इशारे करता है और हथियार दिखाकर धमकाता है। महिलाओं ने एसपी से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और गांव में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बालाघाट. जिले की लामता तहसील के ग्राम खैरा में नल-जल योजना के तहत जलप्रदाय शुरू कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार करीब दो वर्षों से चल रहे इस प्रोजेक्ट में पानी की टंकी पाइपलाइन और घर-घर नल कनेक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका था। विद्युत कार्य शेष होने के कारण जलप्रदाय शुरू नहीं हो पा रहा था जिसे पूरा करने के बाद 14 मार्च से गांव में नियमित रूप से पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। घर-घर शुद्ध पानी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्हें अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष २०२६ की पहली नेशनल लोक अदालत १४ मार्च को जिला न्यायालय सहित अन्य विभागों में आयोजित हुई। लोक अदालत में मकान टैक्स जल कर सहित अन्य करों में अधिभार माफ होने का लाभ उठाने नपा में टैक्स जमा करने वालों की राजस्व विभाग में भीड़ लगी रही। वहीं जल कर की राशि जमा करने भी काउंटर में कतार लगी रही। इसके अलावा जिला न्यायालय में पक्षकारों की भीड़ रही। शनिवार को प्रशासनिक अमले ने बालाघाट और लालबर्रा तहसील क्षेत्र में रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। बालाघाट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए 4 सिलेंडर जब्त किए गए और संचालकों को चेतावनी दी गई इसी तरह लालबर्रा के फिजा भारत गैस एजेंसी की जांच में वितरण में अनियमितता सामने आई। एजेंसी में 14 किलोग्राम के 41 और 19 किलोग्राम के 9 खाली सिलेंडर कम पाए गए। इतना ही नहीं प्रतिबंध के बावजूद एक ही प्रतिष्ठान को एक से अधिक व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में प्रशासन ने एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण तैयार किया है। कोतवाली बालाघाट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक योगेश पिता पीतमलाल कुथे ग्राम टेमनी थाना लांजी निवासी बताया गया है पुलिस ने बताया कि ग्राम गोंगलई निवासी शुभम लिल्हारे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोती गार्डन के पास से उसकी बाइक की चोरी हो गई है। 13 मार्च को डायल-112 की टीम गश्त करते हुए मोतीनगर चौक पहुंची जहां एक बगैर नंबर की बाइक दिखी। पूछताछ करने पर चालक गाड़ी छोडकऱ भागने लगा। जिसे तत्परता से गिरफ्तार किया गया। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दीपक मरकाम को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2023 में आरक्षी केन्द्र हट्टा क्षेत्र में दर्ज हुआ था।