बच्चों को देखते ही जेल में बंद कैदियो के छलक पड़े आंसू रैकी कर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार 2 लाख से अधिक नकदी और वाहन बरामद नेशनल लोक अदालत में 1472 प्रकरणों का हुआ निराकरण 10.95 करोड़ से अधिक की राशि के अवॉर्ड महुआ बीनते समय जंगली भैंसे ने ग्रामीणों पर किया हमलाएक की मौत अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर आंगनवाड़ी भवन के लिए जमीन कराई मुक्त छिंदवाड़ा जिला जेल में आज “स्पर्श मुलाकात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैदियों से मिलने उनके छोटे बच्चे पहुंचे। लंबे समय बाद बच्चों से मिलकर कई कैदी भावुक नजर आए।जेल परिसर में टेंट लगाकर मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई और एंट्री के बाद बच्चों को अंदर भेजा गया।कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक प्रतीक जैन और संयुक्त कलेक्टर राहुल पटेल भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें उपहार और चॉकलेट दिए।जेल प्रशासन का मानना है कि परिवार से मुलाकात कैदियों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी। छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना पुलिस ने रैकी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 27 फरवरी को अपराजिता रोड पर बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर 2 लाख 1 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ़्तार आरोपियों में रघु उर्फ यशवंत वर्मा रामकुमार उर्फ मोनू वर्मा प्रधुम्न वर्मा विजय अहिरवार संदीप भलावी शामिल है छिंदवाड़ा जिला न्यायालय सहित जिले की विभिन्न तहसील अदालतों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी सुलह और सहमति के आधार पर कुल 1472 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में 10 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपए से अधिक की अवॉर्ड राशि पारित की गई। मोटर दुर्घटना चेक बाउंस विद्युत और पारिवारिक विवाद सहित कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश सुशांत हुद्दार के नेतृत्व में किया गया। तामिया विकासखंड के सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र में जंगली भैंसे के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार कुकरपानी ग्राम निवासी मानक लाल दर्शमा और सुखमन पिता शोमा लोबो शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जंगल में महुआ बीन रहे थे तभी अचानक जंगली भैंसे (बायसन) ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों और वन विभाग की टीम की मदद से पहले तामिया अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मानक लाल दर्शमा की मौत हो गई जबकि सुखमन का उपचार जारी है। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने वार्ड क्रमांक 41 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5000 वर्गफीट शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाया। तहसीलदार मीना देसरिया ने बताया कि मायावती संदीप पाटिल द्वारा खसरा क्रमांक 560 की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। उक्त भूमि पर आंगनवाड़ी भवन निर्माण की पहले से स्वीकृति दी जा चुकी है लेकिन कब्जे के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन नगर पालिका और अतिक्रमण निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। छिंदवाड़ा के शासकीय लॉ कॉलेज में अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। इसमें डॉ. अल्पना शुक्ला और डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभवों के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। छिंदवाड़ा में मॉडल फ्यूचर संस्था द्वारा प्रेरणादायक महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और अतिथियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया