Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Mar-2026

सिंधिया के सामने बोले BJP विधायक ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी गुना के शुभ विदाई गार्डन में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग किट वितरण कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से दिव्यांगों से कहा कि ट्राइसाइकिल चौराहे और मंदिर के आगे 10 रुपए की भीख मांगने के लिए नहीं दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे और इसी दौरान विधायक ने यह बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए ये जो प्रयत्न किया है वो उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए है।विधायक ने आगे कहा नहीं तो हम केवल इसी के लिए घूम रहे हैं क्या कि ट्राइसाइकिल उठाई और मंदिर के आगे चौराहे पर घूम रहे हैं और हाथ फैला रहे हैं कि दे देना दस रुपए भगवान के नाम पे। इसके लिए नहीं दी है साइकिल। सीएम यादव और डिप्टी सीएम देवड़ा पहुंचे बैतूल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर शनिवार को बैतूल पहुंचे। उन्होंने गंज स्थित निवास पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल ने सुरभि की बहुत सेवा की। वह बाल्यकाल से ही कष्ट में थी लेकिन परिवार के किसी सदस्य के बिछड़ने का दुख तो होता ही है। उन्होंने कहा कि इस शोक की घड़ी में वे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। शुजालपुर में 162 विवाह 38 निकाह संपन्न शुजालपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह सामूहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 162 जोड़ों का विवाह और 38 निकाह संपन्न हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अडाणी पावर प्लांट में आगजनी गाड़ियों में तोड़फोड़ सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार सुबह मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सामने आए वीडियो में दूर से काले धुएं का बड़ा गुबार नजर आ रहा है। प्लांट के अंदर एक साइट के नीचे भी आग लगी हुई है। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। मच्छर अगरबत्ती से टाटा सूमो में जिंदा जला व्यक्ति जबलपुर के सिहोरा में शनिवार सुबह टाटा सूमो के अंदर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग की लपटों ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान भी जलकर खाक हो गई। आशंका है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती (Mosquito Coil) से गाड़ी के अंदर पड़े कचरे में आग भड़क गई जिससे व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। सूमो काफी पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 22 परिवार अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जलकांड में अपने परिजनों को खो चुके 22 परिवार शनिवार को अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। कांग्रेस सेवादल की ओर से यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का पूरा खर्च उठाया जा रहा है।शनिवार सुबह मामाजी की धर्मशाला से भागीरथपुरा चौराहे तक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों को विदाई दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे मौजूद रहे। उज्जैन में सिंहस्थ के निर्माण काम में मजदूर की मौत उज्जैन में सिंहस्थ से जुड़े निर्माण काम के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत के बाद शनिवार सुबह चरक अस्पताल के सामने हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की। मृतक की पहचान राकेश सूर्यवंशी निवासी ग्राम खड़ोतिया के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम कोयला फाटक से निजातपुरा मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान वह इलेक्ट्रिक का काम कर रहे थे। पाइप रिपेयरिंग के दौरान ग्राइंडर मशीन चलाते समय वे करंट की चपेट में आ गए।