Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Mar-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में एलपीजी गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और बुकिंग भी बंद बताई जा रही है जबकि सरकार आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से होटल-रेस्टोरेंट भी प्रभावित हो रहे हैं और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। कांग्रेस नेता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में तेल-गैस भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले वर्षों में कोई नया भंडार नहीं बनाया गया जिसके कारण संकट की स्थिति पैदा हो रही है। इसके अलावा उन्होंने दुर्ग और बलरामपुर में सामने आए अफीम खेती के मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना राजनीतिक संरक्षण इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है। वहीं प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने घोषणा की कि कांग्रेस 17 मार्च को मनरेगा बिजली दर वृद्धि धान खरीदी और गैस सिलेंडर की कीमत जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। दोपहर 12 बजे रायपुर के भारत माता चौक से विधानसभा की ओर मार्च निकाला जाएगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश में कथित घरेलू ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में ईंधन की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार स्पष्ट नीति नहीं बता पा रही है जिससे आम जनता परेशान हो रही है। प्रेस वार्ता के दौरान महिला कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय दबाव में निर्णय ले रहे हैं। नेताओं ने दावा किया कि ऐसा प्रतीत होता है मानो भारत यह तय करने के लिए भी स्वतंत्र नहीं है कि उसे किस देश से तेल खरीदना चाहिए। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का प्रभाव दिखाई दे रहा है। महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री को मजबूर या पक्षपाती नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि भारत की ऊर्जा नीति क्या है और देश किस आधार पर तेल खरीदने के फैसले ले रहा है। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि यदि किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण सरकार स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पा रही है तो इसकी जानकारी देश की जनता को दी जानी चाहिए। महिला कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और देशहित में स्वतंत्र निर्णय लेने की मांग की। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 5.33 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान में महिला और युवक रानी हार खरीदने के बहाने पहुंचे। खरीदारी के दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार चांद बाली अंगूठी चांदी की पायल और बिछिया पहन ली और सहेली के पैसे लेकर आने का बहाना बनाकर दुकान से निकल गई। कुछ देर बाद उसके साथ आया युवक भी भागने की कोशिश करने लगा जिसे दुकान संचालक ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार महिला आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी- कमलेश्वरी साहू (35) निवासी ग्राम चांपा जिला जांजगीर-चांपा- मेषराम साहू (21) निवासी ग्राम बिरोदा थाना अभनपुर पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करेगी। पश्चिम एशिया में इजरायल ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में ईंधन बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा से लेकर सड़कों तक राजनीतिक हंगामा देखने को मिल रहा है। सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन रायपुर में जमीनी स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। शहर के कई एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी घरों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही जिसके कारण उन्हें खुद डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पहुंचकर पर्ची कटवानी पड़ रही है। महिलाओं ने बढ़ती गैस कीमतों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक ओर गैस सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर डिलीवरी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबित ई-चालान बैंक महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न मामलों का निराकरण किया गया। रायपुर में लोक अदालत के लिए 6 हजार से अधिक ई-चालानों के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। इस बार लोक अदालत हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई जिसमें पक्षकारों की भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई की गई। सुनवाई कर रहे जज बलराम प्रसाद वर्मा ने बताया कि लोक अदालत के बाद भी चालान नहीं पटाने वाले वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों के तहत चालान भरने के लिए पहले 90 दिन का समय दिया जाता है इसके बाद मामला स्वतः कोर्ट में चला जाता है जहां करीब 45 दिन का अतिरिक्त समय मिलता है। उन्होंने कहा कि 135 दिन की अवधि के बाद भी चालान जमा नहीं करने पर वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं रायपुर यातायात पुलिस ने लोक अदालत को चालान निपटाने का अंतिम अवसर बताया है।