Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Mar-2026

ऋषिकेश प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसियों और होटल-रेस्टोरेंटों में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। SDM ऋषिकेश योगेश मेहरा और सीओ नीरज सेमवाल के साथ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की संयुक्त टीम ने खदरी खड़क माफ स्थित आशुतोष गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूशन वाहन की जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया। ​बिना नंबर के वाहन में बैठे अमन चौहान नाम के युवक को भरे हुए घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से रिफिलिंग का अवैध उपकरण भी बरामद किया गया उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। 9 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पारित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के दौरान कुल 41 घंटे 10 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान सदन में 4 अध्यादेश और 12 विधेयक प्रस्तुत किए गए जिन्हें पारित किया गया। साथ ही पांच सरकारी संकल्प भी सदन में लाए गए। सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा भी की गई। पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी को लेकर चर्चा में है। 14 अप्रैल 2026 को होने वाले इस भव्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शादी समारोह का आयोजन मसूरी के प्रतिष्ठित होटल वेलकम द सवाये में किया जा रहा है जहां मेहमानों के स्वागत के लिए शाही इंतजाम किए गए हैं सूत्रों के मुताबिक देश-विदेश से कई खास मेहमान मसूरी पहुंच चुके हैं जबकि कुछ मेहमानों के देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री भी शाम करीब 6 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मसूरी पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अपने परिवार के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान निकली पौराणिक मूर्तियों की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम देहरादून से मंदिर पहुंची। यहां टीम ने खुदाई के दौरान निकली मूर्तियों की गहन जांच की और उन्हें 15वीं सदी का होने का दावा किया। मंदिर प्रबंधन के निवेदन पर विभाग के अधिकारियों ने मूर्तियों को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित और संरक्षित कर दिया है।बता दे कि बीते रोज वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान कई साल पुरानी मूर्तियां बरामद हुई हैं। मंदिर प्रबंधन ने इन मूर्तियों को सुरक्षित रखने के बाद प्रशासन को जानकारी दी थी। ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री के मेला परिसर पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने मेले में लगाई गई विभिन्न कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्टॉल लगाने वाले किसानों तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत कर जानकारी ली। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गांधी हॉल के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज मुनस्यारी नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र पंक्ति ने अपने सहयोगियों और सभासदों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र पंक्ति निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे लेकिन उनके मन में क्षेत्र के विकास की भावना थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और उसी सोच के साथ वे बीजेपी परिवार में शामिल हुए हैं।महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में लगातार बड़ी संख्या में लोग बीजेपी की नीतियों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत द