Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Mar-2026

मैच से पहले फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं विराट कोहली फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि क्रिकेटर विराट कोहली महत्वपूर्ण मैचों से पहले रिलैक्स होने के लिए उनकी कॉमेडी फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतनी खास नहीं चली लेकिन बाद में इसे ओटीटी और टीवी पर नई पहचान मिली। इम्तियाज की फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर आउट फिल्म मेकर इम्तियाज अली की अगली फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ नसीरुद्दीन शाह वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर से अंदाजा लग रहा है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की थीम पर आधारित एक इमोशनल लव स्टोरी है। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तनुश्री दत्ता का गंभीर दावा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री (शोबिज) में नए कलाकारों के शोषण को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत में कई नए लोगों के साथ शोषण होता है और कुछ को तो देह व्यापार तक धकेल दिया जाता है। यूट्यूब चैनल मेरी सहेली के साथ बातचीत में तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले कई नए लोगों को पहले तारीफों और बड़े वादों से आकर्षित किया जाता है। उन्होंने कहा “किसी को कहा जाता है कि आप हीरोइन बनेंगे या बड़े स्टार बनेंगे लेकिन कई बार यही बातें आगे चलकर एक जाल की शुरुआत बन जाती हैं।” आमिर खान @61 शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। 8 साल की उम्र में फिल्म ‘यादों की बारात’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कैमरे के सामने आने वाले आमिर ने आगे चलकर ‘लगान’ ‘गजनी’ ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है ।