Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Mar-2026

दिनदहाड़े डकैती! स्कॉर्पियो सवार 8 बदमाशों ने किसान के घर लूट की स्कॉर्पियो सवार 8 बदमाशों ने किसान के घर लूट की खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के पामाखेड़ी गांव में गुरुवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो सवार 8 बदमाशों ने एक किसान के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने घर के 3 चौकीदारों को बंधक बनाकर 1 लाख 60 हजार रुपए नकद और एक 12 बोर की बंदूक लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात पामाखेड़ी गांव के रहने वाले संपन्न किसान ललित सोलंकी के घर हुई है। महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में भाजपा के पूर्व विधायक 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उधर शिक्षक संगठनों की ओर से आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य सचिव को आदेश वापस लेने और सरकार की ओर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का पत्र लिखने के बाद अब मप्र शासकीय शिक्षक संगठन के आह्वान पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। LPG की ऑनलाइन बुकिंग ठप...वेटिंग 7-8 दिन बढ़ी प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप जैसी है। सर्वर डाउन होने से भोपाल इंदौर ग्वालियर उज्जैन जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। गैस एजेंसियों में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी हुई है। इधर गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन डीजल भट्‌ठी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। वहीं प्रदेश में 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर है। लू चली...नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री मार्च के दूसरे हफ्ते में ही मध्य प्रदेश में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम रतलाम और धार में गर्म हवाएं चली। शुक्रवार को भी यहां लू का अलर्ट है। वहीं 10 शहरों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री रहा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश में बारिश बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है।