Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Mar-2026

महिला सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान महिला आयोग आपके द्वार के अंतर्गत उत्तराखंड में इस विशेष मुहिम की शुरुआत राजधानी से की गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देहरादून जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। राज्य महिला ​आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एवं सदस्य विमला नैथानी की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में कुल 25 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा आर्थिक सहायता संपत्ति विवाद और लैंड फ्रॉड जैसे कई गंभीर मामले सामने आए। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जबकि कुछ जटिल प्रकरणों को आगामी कार्रवाई हेतु प्रस्तावित करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उत्तराखंड के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर जहां विपक्ष इसे विकास से परे बता रहा है वहीं सत्ता पक्ष ने इसे उत्तराखंड के विकास से जोडते हुए देखा है। सत्तापक्ष के विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने धामी सरकार के 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ के बजट को विकास की ओर अग्रसर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला किसान बेरोजगार और छात्रों के विकास और उनके सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 विकसित भारत के सपने को भी साकार करने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तराखंड विधानसभा के संचालन और कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए कार्य मंत्रणा समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सदन में किस दिन कौन-सा कार्य होगा और कार्यसूची किस प्रकार तय की जाएगी इसका निर्णय इसी समिति की बैठक में लिया जाता है। इसके बाद तय की गई कार्यसूची को सदन के समक्ष रखा जाता है।इस संबंध में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूरी ने बताया कि कार्य मंत्रणा की बैठक यह तय करती है कि सदन में किस प्रकार का कार्य होगा और क्या कार्यसूची रहेगी। बैठक में निर्णय होने के बाद वह कार्यसूची सदन में पढ़ी जाती है और फिर सदन यह तय करता है कि कार्य मंत्रणा समिति द्वारा तय किए गए प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में शामिल सदस्यों के सुझाव और निर्णय के आधार पर ही सदन की कार्यसूची तैयार की जाती है जिससे विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो सके। गैस और तेल के संकट को देखते हुए उपभोक्ताओं द्वारा गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर बुक करने के लिए लंबी कतारे लग गई है वहीं पेट्रोल पंप पर भी वाहनों की लंबी भीड़ देखी जा सकती है सबसे अधिक परेशानी होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को हो रही है क्योंकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के चलते और इनकी आपूर्ति न होने से अधिकतर छोटे और बड़े रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर आ गए हैं और इसका सीधा असर आने वाले पर्यटक सीजन पर भी पड़ सकता है भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है और गैस बुक करने के लिए लोग सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं l स्थानीय निवासी विकास थापली ने बताया कि पिछले 2 घंटे से वह गैस बुक करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं और अब पर्यटक सीजन भी शुरू होने वाला है ऐसे में आने वाले समय में काफी परेशानी हो सकती है श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक मंगलवार को देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय में समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा सत्र 2026–27 को ध्यान में रखते हुए लगभग 121 करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया गया। साथ ही श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में बदरीनाथ धाम के लिए लगभग 57.47 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए करीब 63.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित आय के सापेक्ष लगभग 99.45 करोड़ रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पिछली बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2026–27 का बजट रखा। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को खुलेंगे गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से जारी है। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को सदन में उठाया। इस दौरान खेल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें खेल विभाग की मंत्री ने विभाग की योजनाओं और चुनौतियों को विस्तार से सदन के समक्ष रखा। वहीं विधायक विनोद चमोली ने साहसिक खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की बात सदन में रखी। इससे पहले मंगलवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि विधानसभा की कार्यवाही 12 मार्च तक चलेगी। बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा जिस पर सदन में चर्चा होगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026–27 के आम बजट पर भी सामान्य चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिन सदन में 11 विधेयक प्रस्तुत किए गए थे जिन पर आज चर्चा और पारण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से उत्तराखण्ड कारागार और सुधा