Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Mar-2026

1. LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हा प्रदर्शन कई राज्यों में हालात बिगड़े अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का असर भारत में रसोई गैस की सप्लाई पर भी दिखने लगा है। देश के कई राज्यों में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। मध्य प्रदेश में सिलेंडर बुकिंग लगभग ठप जैसी स्थिति में है जबकि पंजाब में लाइन में लगे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। केरल में रसोई गैस की कमी के कारण करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध जताने के लिए मिट्टी के चूल्हे लेकर सड़कों पर उतरे। 2. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट सेंसेक्स 900 अंक टूटा वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 900 अंक यानी 1.20% गिरकर 75100 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी करीब 300 अंक यानी 1.40% की गिरावट के साथ 23300 के स्तर पर आ गया। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखी गई जबकि FMCG शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई। 3. कच्चे तेल पर वैश्विक तनाव अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट दी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका ने अस्थायी रूप से दूसरे देशों को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की छूट दे दी है। कई रूसी तेल टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं। इससे पहले अमेरिका ने भारत को भी रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में ढील देने का संकेत दिया था हालांकि भारत स्पष्ट कर चुका है कि वह तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं है। उधर ईरान ने चेतावनी दी है कि हालात और बिगड़े तो कच्चे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। 4. LPG की कमी से फूड इंडस्ट्री प्रभावित स्विगी-जोमैटो के ऑर्डर घटे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत का असर अब फूड इंडस्ट्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन गैस की कमी से जूझ रहे हैं जिसके कारण स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर में भारी गिरावट आई है। गिग वर्कर्स के मुताबिक पहले जहां दिन में करीब 30 ऑर्डर मिलते थे अब यह घटकर 5 से 10 तक रह गए हैं। कई रेस्टोरेंट ने गैस की ज्यादा खपत वाले फूड आइटम जैसे रोटी डोसा और पूरी को मेन्यू से हटा दिया है। यूनियन का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर 50-60% तक ऑर्डर कैंसल हो रहे हैं। 5. अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे वॉट्सएप मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप को संचालित करने वाली कंपनी मेटा ने नया पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले वॉट्सएप इस्तेमाल करने की न्यूनतम उम्र 13 साल तय थी। नए मॉडल में माता-पिता या अभिभावक बच्चों के अकाउंट को पूरी तरह नियंत्रित कर सकेंगे और उनकी गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे। कंपनी के मुताबिक यह फीचर विशेषज्ञों और परिवारों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग और कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकें।