Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Mar-2026

हेमवती नंदन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में डॉ धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में गढ़वाल विश्वविद्यालय को हर संभव वित्तीय सहायता दी जाएगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि बिड़ला परिसर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है समय समय पर यहां भूकंप भी आते रहते हैं इसलिए ये मुद्दा भी आज बजट सत्र के दौरान सदन में उठाया गया। कांग्रेस के मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने भूकंप चेतावनी यंत्र पर सवाल किए जिसको लेकर उन्होंने कहा कि जब विभागीय मंत्री से सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि राज्य में 169 भूकंप चेतावनी प्रणाली यंत्र हैं लेकिन वो बिजली से चलते हैं और यदि बिजली चली जाय तो वे काम नहीं करेंगे ऐसे ने विधायक ने इसपर चिंता जताते हुए कहा कि यदि इसी दौरान भूकंप आता है तो लोग किस तरह से सचेत हो सकेंगे क्योंकि इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है खाड़ी क्षेत्र में हो रहे युद्ध को देखते हुए भारत सरकार और इंडियन ऑयल के द्वारा गैस उपभोक्ताओं के लिए कुछ गाइडलाइन जारी किया है जिसके तहत गैस एजेंसियों के द्वारा गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए 21 से बढ़ा कर 25 दिन कर दिया है। जिससे आम उपभोक्ताओं को जानकारी न होने के कारण लगातार गैस एजेंसी की ओर रुख कर रहे हैं। विकास नगर स्थित गैस एजेंसी के कार्यवाहक मैनेजर का कहना है कि ऑनलाइन सर्वर डाउन होने एवं केवाईसी न होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग में कुछ तकनीकी समस्या आ रहे हैं। जिसको देखते हुए इंडियन ऑयल के द्वारा एक वाई-फाई नंबर जारी किया गया है। मैसेज करते ही आपकी बुकिंग हो जाएगी यदि इसके बावजूद कोई समस्या होती है तो गैस एजेंसी आकर आप अपना समाधान कर सकते हैं। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा हो रही है और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और यह वह स्थान है जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की समस्याओं और मुद्दों को सदन में रखते हैंवही बजट सत्र के दौरान रसोई गैस की किल्लत का मामला विपक्ष द्वारा उठाया गया इस संबंध में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि रसोई गैस की कोई किल्लत नही है कालाबाजारी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बजट सत्र की कार्रवाई बढाने को लेकर सीएम ने कहा कि हम तैयार है। प्रदेश में हाल ही में हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्य रूप देने के बाद सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने बीते दिन बजट सत्र के दौरान सदन में प्रदेश के हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के निर्माण की बात कही वहीं मुख्यमंत्री की इस बात पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक में यदि मिनी स्टेडियम बनाए जाते हैं तो पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को अपने नजदीक ही खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष का असर अब गैस आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में व्यावसायिक यानी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 11 मार्च तक राज्य की कई गैस एजेंसियों में कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक लगभग खत्म हो गया था जिससे कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।