Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Mar-2026

1. देशभर में LPG की किल्लत सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग तेज अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों में LPG गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं वहीं कई जगहों पर कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर जिसकी कीमत करीब 900 रुपये है वह ब्लैक में 1800 रुपये तक बेचा जा रहा है। मध्य प्रदेश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 4000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। गैस की कमी के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट्स में इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है। २ LPG संकट से होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित अयोध्या की राम रसोई बंद देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट्स का कामकाज भी प्रभावित हो गया है। दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में गैस की कमी के कारण खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह पुलिस सुरक्षा के बीच गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। वहीं LPG की भारी किल्लत के चलते अयोध्या में प्रसिद्ध राम रसोई को भी बंद करना पड़ा है। पिछले आठ वर्षों में यह पहला मौका है जब राम रसोई को बंद किया गया है। ३ . शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 600 अंक टूटा वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार 12 मार्च को सेंसेक्स करीब 600 अंकों की गिरावट के साथ 76300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी लगभग 200 अंक टूटकर 23700 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में ऑटो मेटल FMCG और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर निवेशकों के भरोसे पर पड़ रहा है। 4. लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमतें बढ़ने की संभावना देश में आने वाले महीनों में लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदना महंगा पड़ सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रोसेसर मेमोरी और ग्राफिक्स कार्ड (GPU) जैसे अहम कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ने से कंप्यूटर की कीमतों में इस साल 35% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च महीने में ही कीमतों में करीब 10% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जबकि 12% की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतें बढ़ने से इस साल कंप्यूटर बाजार की ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है। 5. रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज मार्ग बंद होने से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में भारत ने रूस से करीब 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने रूस से तेल खरीदने के लिए बुकिंग की है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल के शिपमेंट खरीदने के लिए भारत को 30 दिन की छूट दी है हालांकि भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किसी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं है।