इजरायल-ईरान युद्ध की आंच में झुलसा भोपाल। सियासत गर्म लेकिन चूल्हे ठंडे ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भोपाल की थाली तक पहुँच गया है। सरकार द्वारा LPG पर एस्मा ESMA लगाए जाने से शादी-ब्याह के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर की मारामारी शुरू हो गई है। गैस एसोसिएशन अध्यक्ष बी.एस. शर्मा का दावा है कि सप्लाई रुकी तो छोटे दुकानदार धंधा बंद कर देंगे और महंगाई का विस्फोट होगा। इधर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेता गोविंद गोयल ने चेतावनी दी है कि सिलेंडर पर रोक लगी तो शहर में भूखमरी जैसे हालात बन जाएंगे। जवाब में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अब गैस का मोह छोड़कर इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का रुख करना ही एकमात्र रास्ता है। युद्ध सरहद पर है लेकिन संकट भोपाल के रसोई बजट और पेट पर भारी पड़ रहा है। #IsraelIranWar #BhopalNews #LPGCrisis #GasShortage #ESMA #Inflation #CommercialCylinder #BhopalCity #IndiaNews #GasCrisis #WeddingSeason #Mehngai #BreakingNews #MPNews #BhopalUpdates