Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Mar-2026

उज्जैन में नहाते हुए वीडियो बनाया हनीट्रैप की साजिश रची उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाकर रेप के झूठे केस में ब्लैकमेल करने की साजिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस महिला को इस हनीट्रैप के लिए लाया गया था पुलिस ने अब उसी को फरियादी बना लिया है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कई अहम राज खोले हैं। महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे घनश्याम पटेल से मिलवाया गया और महामंडलेश्वर को फंसाने की योजना समझाई गई। गैंगस्टर दूल्हे को मंडप से उठा ले गई भोपाल पुलिस भोपाल पुलिस बुधवार दोपहर गैंगस्टर दूल्हे आकाश बाजपेयी को मंडप से उठा ले गई। दूल्हा इल्लीगल गैंग का सरगना है। साथियों के साथ मिलकर उसने पुजारी को बंधक बनाकर पीटा। रेप केस में फंसवा दूंगा कहकर 8 लाख की फिरौती मांगी थी। मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके 3 और साथियों को भी पकड़ा गया है। चारों ने मिलकर पुजारी की किडनैपिंग की थी। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद उसे छोड़ दिया था। बाकी 7 लाख रुपए 5 किस्तों में देने की बात तय की गई थी। सिर्फ 15% LPG वह भी इमरजेंसी के लिए LPG की कमी की आंच अब किचन तक पहुंच गई है। 3 दिन से प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। ऐसे में गुरुवार से पूरे प्रदेश में गैस का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष को 23 दिन बाद मिली जमानत छिंदवाड़ा में नगरपालिका परिषद परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय को गिरफ्तारी के 23 दिन बाद बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित महिला प्रताड़ना और साइबर क्राइम से जुड़े आरोपों में प्रकरण दर्ज किया गया था।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विनोद मालवीय को 17 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। परासिया के वार्ड क्रमांक 21 से भाजपा पार्षद के रूप में निर्वाचित विनोद मालवीय वर्तमान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। लगातार शिकायतों के चलते करीब डेढ़ माह पहले भाजपा ने भी उन्हें संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। MP में तापमान 40°C रतलाम सबसे गर्म मार्च में ही मध्य प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा। रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है।