Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026

बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी पुलिस से शिकायत बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी आगर मालवा जिले के बड़ागांव में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया है जहां नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी की चप्पल चोरी हो गई। यह घटना सोमवार को प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में उस समय हुई जब वे दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटने पर नायब तहसीलदार को अपनी चप्पलें गायब मिलीं। उन्होंने तुरंत मंदिर प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया जिसकी पहचान भी कर ली गई। पूछताछ में उस व्यक्ति ने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली।इस घटना के बाद नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर में चप्पलों सहित अन्य सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने चप्पल चोर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र भेजा। होली पर मोहन सरकार का बड़ा धमाका! सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस बार की होली खास होने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योहार के मौके पर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है. अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो गया है जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है. एक हफ्ते में देनी होगी सीआर सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश ने मंत्रालय में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जो कर्मचारी मंत्री स्थापना में काम कर रहे हैं उनकी सीआर अब सीधे संबंधित मंत्री लिखेंगे। 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे वित्त वर्ष के लिए सीआर रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर जमा करनी होगी। यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए लिखी जाएगी। AI कॉन्फ्रेंस में पूछा-पुष्पक विमान कैसे उड़ता थापता करें जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई सम्मेलन के कंटेंट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक चर्चा की बजाय रामायण से जुड़े उदाहरण दिए गए। यह सम्मेलन 26 से 28 फरवरी 2026 तक ‘साइंस फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर: इनोवेशन ऐट द इंटरफेस ऑफ प्योर एंड एप्लाइड रिसर्च (SSF–IIPAR 2026)’ विषय पर हुआ। कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किया गया था और इसे पीएम-उषा योजना के तहत फंडिंग मिली थी। उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज ही होली श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। तड़के 4 बजे भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के साथ पुजारी-पुरोहितों ने हर्बल गुलाल से होली खेली। भगवान शिव के परिवार माता पार्वती भगवान गणेश और कार्तिकेय को भी गुलाल अर्पित किया गया। भगवान महाकाल का हरि ओम जल से अभिषेक करने के बाद दूध दही घी शकर शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।