Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Feb-2026

राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने ही नेताओं के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सौजन्य भेंट की। बताया जाता है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव और आने वाले समय में संभावित नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई है। EOW ने पकड़ी 2.73 करोड़ की धान हेराफेरी बालाघाट में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शासकीय धान की हेराफेरी मामले में कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने जिला विपणन विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के छह अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे के करीबी दो राइस मिलर्स के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात जालसाजी और धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह मामला शासन को 2.73 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने से जुड़ा है। कृषि मंत्री शिवराज ने रुकवा दिया काफिला केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से ग्वालियर जा रहे थे. इस दौरान उन्हें एक युवक सड़क पर गिरा मिला. उसे भीड़ ने घेर रखा था. हालांकि जैसे ही शिवराज सिंह की नजर उस पर पड़ी उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया और खुद की गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचवाया. एमपी में 728 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728 खाली पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। ऑनलाइन एप्लीकेशन आज (28 फरवरी) से 14 मार्च तक जमा किए जा सकते हैं। सर्वाइकल कैंसर पर सर्जिकल स्ट्राइक 8 लाख वैक्सीन तैयार! स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने घोषणा की कि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने 8 लाख एचपीवी (HPV) वैक्सीन प्राप्त कर ली हैं।मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की बेटियों को निःशुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके।इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और जिला अस्पतालों में टाइप-1 डायबिटीज के विशेष क्लीनिक भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने टेली-मेडिसिन सेवाओं पर जोर देते हुए कहा कि इससे अस्पतालों में भीड़ कम होगी और लोगों को घर बैठे बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। कूनो में 9 नए चीते पहुंचे देश में संख्या हुई 48 प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 नए चीते पहुंचे जिनमें 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने तीन चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में प्रतीकात्मक रूप से रिलीज किया। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट से चीतों को एयरलिफ्ट किया गया। तीन साल पहले शुरू हुए चीता प्रोजेक्ट के तहत अब भारत में कुल चीतों की संख्या 48 हो गई है। इनमें 45 कूनो में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं। मंत्री ने इसे भारत-बोत्सवाना के बीच जैव विविधता संरक्षण की ऐतिहासिक साझेदारी बताया। सागर में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान प्रदेश में प्रस्तावित नई परिवहन नीति को लेकर बस ऑपरेटर्स द्वारा दी गई हड़ताल की चेतावनी के बीच परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा दौरे पर पहुंचे मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बस ऑपरेटर्स को हड़ताल पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि नई परिवहन नीति में निजी बस संचालकों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। “ऑपरेटर्स की बसें भी चलेंगी उनके ड्राइवर और कंडक्टर भी कार्यरत रहेंगे। सरकार किसी का रोजगार छीनने नहीं बल्कि व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने आई है” मंत्री ने कहा। भोपाल में कलियासोत डैम के किनारे से 9 डेयरी हटाईं भोपाल के कलियासोत डैम किनारे अवैध रूप से टीन शेड डालकर बनाई गई डेयरियों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। 9 डेयरियों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) के आदेश पर कार्रवाई की गई। टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत की मौजूदगी में राजस्व नगर निगम और पुलिस ने यह कार्रवाई की। दरअसल सिरपुर में कलियासोत डैम किनारे ही 18 डेयरियां अवैध रूप से तन गई थी। यहां पर पशु पालन भी किया जा रहा था। साथ ही दुग्ध उत्पादन भी हो रहा था। RSS के 100 साल पर ‘शतक’ फिल्म देखने पहुंचे BJP विधायक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बनाई गई फिल्म “शतक” को देखने के लिए हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा सौ युवा साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ कोलार के एक थिएटर पहुंचे।फिल्म “शतक” में वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की राष्ट्र सेवा और हिंदू जागरण की यात्रा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह फिल्म युवाओं को संघ के इतिहास और उसके मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।