ब्याजखोरी से तंग युवक ने पीया जहर निस्वार्थ सेवा की मिसाल:अनाथ बेटी का धूमधाम से कराया विवाह एएनसी पंजीयन में ढिलाई पर नाराज हुए कलेक्टर साप्ताहिक रिपोर्ट की अनिवार्य नंबर वन बनने की तैयारी स्वच्छता को लेकर निगम में हुई बैठक सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ अमरवाड़ा में कथित ब्याजखोरी से परेशान एक युवक द्वारा जहर पीने के बाद उसकी मौत हो गई जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।मृतक राहुल लालू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि व्यापार के लिए लिए गए उधार पर 30 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा था।परिजनों का कहना है कि ज्योति साहू दीपक साहू नीरज वंशकार और दीपक कपसा द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर पी लिया जिससे उसकी जान चली गई।घटना के बाद परिजन और सामाजिक संगठन अमरवाड़ा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जेल में हुआ 190 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण मातृ-पितृ विहीन एक बेटी जिसने तीन वर्ष की उम्र में माता-पिता को खो दिया था उसका विवाह मातृत्व ग्रुप की पहल पर पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया।समाजसेवी शिक्षिका किरण सोनी के नेतृत्व में ग्रुप की बहनों ने न केवल विवाह की सभी रस्में निभाईं बल्कि गृहस्थी का संपूर्ण सामान भी भेंट किया।कन्यादान की रस्म डॉ. प्रिया पंकज साहू दंपती ने श्रद्धा भाव से निभाई वहीं बरात स्वागत से लेकर विदाई तक की व्यवस्था भी आत्मीयता से की गई। सगाई समारोह में कई समाजसेवियों ने सहभागिता कर सहयोग प्रदान किया।किरण सोनी ने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक करीब 29 जरूरतमंद बेटियों का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न कराया जा चुका है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कलेक्टर कार्यालय में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली।बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम में एएनसी पंजीयन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई और साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य की गई।विकासखंड तामिया में दर्ज मातृ मृत्यु प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। छिंदवाड़ा में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने अधिकारियों की अहम समीक्षा बैठक लेकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन किया।बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण कचरा प्रसंस्करण प्लांट की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कमी है वहां तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए और वार्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने जिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।इस अभियान के तहत 14 और 15 वर्ष की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका लगाया जाएगा।यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम के दौरान 9 बालिकाओं को टीका लगाया गया छिंदवाड़ा जिला जेल में प्रतिमाह आयोजित होने वाले बंदी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया।संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला चिकित्सालय व मेडिकलकॉलेज की 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में भाग लिया।शिविर में 173 पुरुष 17 महिला बंदियों सहित कुल 190 बंदियों और एक बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया गया। शतक’ फिल्म के साथ संघ का शताब्दी वर्ष स्मरण छिंदवाड़ा में विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का सामूहिक प्रदर्शन अलका टाकीज में देखा।फिल्म में संघ की 100 वर्षों की यात्रा सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शाया गया। फ़िल्म प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे। बागेश्वर धाम के लिए कांग्रेस की धार्मिक पदयात्रा रवाना छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ की प्रेरणा से बागेश्वर धाम के लिए धार्मिक पदयात्रा शनिवार को रवाना हुई। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। युवा नेता अनुज सोनी के नेतृत्व में ईएलसी चौक से यात्रा शुरू हुई।यात्रा का उद्देश्य छिंदवाड़ा के विकास और जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना बताया गया।प्रमुख मार्गों से होते हुए यह पदयात्रा बागेश्वर धाम पहुंचकर संपन्न होगी। जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर आबकारी का छापा भारी मात्रा में लाहन नष्ट कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सोमाढाना और रंगीनखापा में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।जंगलों और रिहायशी इलाकों में छुपाकर रखे गए महुआ लहान को बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।टीम ने नाले के अंदर प्लास्टिक पन्नियों में छिपाकर रखी शराब भी जब्त की।कार्रवाई के दौरान कुल 5400 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया और 40 लीटर हाथ भट्टी शराब कब्जे में ली गई। होली से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च छिंदवाड़ा में होली पर्व से पूर्व शनिवार शाम पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन रैली के माध्यम से सुरक्षा का जायजा लिया गया।पुलिस बल ने गलियों और बाजारों में घूमकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साईं बाबा प्राण प्रतिष्ठा की 20वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय महोत्सव श्री साईनाथ सेवा समिति द्वारा परासिया रोड नोनिया करबल में साईं बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की 20वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. शनिवार को साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धर्म और अध्यात्म से ही मिलेगी सच्ची शांति: डॉ. सोनू शास्त्री शहर में जैन समाज द्वारा अष्टांहिका महापर्व के अवसर पर गोलगंज स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में श्री समयसार विधान का आयोजन किया गया।अहमदाबाद से पधारे युवा विद्वान डॉ. सोनू शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में धर्म और अध्यात्म ही मानसिक शांति का सच्चा मार्ग है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक आत्मा अनादि अनंत और परिपूर्ण है।प्राचीन आध्यात्मिक ग्रंथों के अध्ययन से व्यक्तिआत्म-स्वभाव को पहचान सकता है। रमजान-होली को लेकर शांति बैठक भाईचारे से पर्व मनाने की अपील छिंदवाड़ा के जनपद सभा कक्ष में रमजान और होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।एसडीएम सुधीर जैन और सीएसपी अजय राणा के मार्गदर्शन में शहर के मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में त्योहारों को आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाने के निर्देश दिए गए।