Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Feb-2026

1 फरवरी की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुबह 5:55 बजे उनके मोबाइल पर भेजे गए वीडियो में युवती पूजा तड़पती हुई नजर आ रही थी जबकि उसकी ननद उसे कुछ पिलाती दिखाई दे रही है।परिजनों के अनुसार थोड़ी देर बाद फोन कर उन्हें भोपाल रुपये लेकर आने के लिए कहा गया। बाद में सुबह 9:22 बजे सूचना दी गई कि पूजा की सांस रुक गई है और उसे जबलपुर लाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।परिवार ने आरोप लगाया है कि 6 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति निखिल साहू और उसके परिजनों ने सुनियोजित साजिश के तहत जहर देकर हत्या की है। जबलपुर में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट और गुणवत्ता जांच के लिए अब तक 32 दुकानों से सैंपल एकत्र किए हैं।कार्रवाई के तहत विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।अधिकारियों के अनुसार 20 से 25 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आने की संभावना है।रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पनागर थाना क्षेत्र के कंदरा खेड़ा में एक सिरफिरे युवक ने युवती पर चाकू डंडे और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।आरोपी सूर्या ठाकुर युवती को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।बीच-बचाव करने आए एक युवक को भी चाकू लगने से चोट आई है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जबलपुर के माल गोदाम चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विशेष रूप से बाल हृदय रोग जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। सकल हिन्द समाज जबलपुर द्वारा सिहोरा मंदिर में हुई तोड़फोड़ और हिन्दुओं पर हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में आरती के समय मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने और हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।साथ ही गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग भी उठाई गई।समाज ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।