Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Feb-2026

जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ जनपद सीईओ सहित पंचायत कर्मियों का फूटा आक्रोश तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई एक की मौत एक गंभीर रुप से घायल सत्य और न्याय की जीत पर आप पार्टी ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाईयां बांटकर मनाया जश्न जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किये जा रहे दुव्र्यवहार से आहत होकर २७ फरवरी शुक्रवार को जनपद पंचायत के सीईओ सहित एडीईओपीसीओ एपीओ उपयंत्री एवं पंचायत सचिव रोजगार सहायक सहित अन्य पंचायतकर्मियों ने सामुहिक अवकाश लेकर हडताल पर रहकर जिला पंचायत सीईओ को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जनपद सीईओ सहित पंचायत कर्मियों ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ द्वारा अनावश्यक कर्मचारियों पर काम का दबाव बनाया जाता है। हर दिन शाम ६ बजे के बाद वीसी ली जाती है और महिला कर्मचारियों को भी रात ८ से ८.३० बजे तक कार्यालय में रोककर रखा जाता है। बालाघाट-गोंदिया राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार की देर रात्रि सडक़ दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया परिजनों के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के धामनगांव निवासी पप्पू टेंभरे हेमराज चौधरी और प्रशांत भोयर हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहकाडीबर में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। खुरसोड़ी-कन्हडग़ांव के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई। घटना में पप्पू टेंभरे की मौत हो गई। वहीं हेमराज चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि प्रशांत को मामूली चोटें आई है। शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बालाघाट में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने शौचालय पेयजल कैंटीन और लाइब्रेरी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए। कॉलेज में अव्यवस्था होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो एबीवीपी करेगी उग्र आंदोलन और कॉलेज में तालाबंदी करेगी। दो दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को विश्राम गृह बैहर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने कांग्रेस पदाधिकाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर एकजुटता का संदेश दिया। शराब नीति में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर बनाए गये प्रकरण में आज साउथ एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ सबूत पेश नहीं किये जाने पर सभी को बरी कर दिया गया। न्यायालय के इस फैसले को लेकर सत्य की जीत होने पर आप आदमी पार्टी बालाघाट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय कालीपुतली चौक में जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर नारेबाजी करते हुये हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना व मिठाईयां चढ़ाकर लोगों को मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान आप पार्टी कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर सत्य की जीत हुई है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम दिल्ली अरविंद केजरीवाल को शराब कांड के झूठे केश में फंसाया गया था। शासकीय धान की कस्टम मिलिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने मार्कफेड नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और राइस मिल संचालकों पर गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन उपप्रबंधक अभिषेक निषाद तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी हिरेंद्र सिं रघुवंशी वर्तमान जिला विपणन अधिकारी विवेक तिवारी उप्रबंधक वित्त हरीश कोरी तत्कालीन जिला प्रबंधक पीयूष माली लेखापाल दुर्गेश बैस सचदेव राइस मिल के प्रोपाइटर प्रकाश सचदेव और मिल संचालक समीर सचदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।