Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Feb-2026

देर रात पाकिस्तान पर हमला दावा- 55 सैनिक मारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरेंगी उड़ान अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरेंगी उड़ान पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में आज शाम एयरफोर्स का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास वायु शक्ति-2026 होगा। युद्ध अभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरेंगी। वे देश की पहली राष्ट्रपति होंगी जो प्रचंड में को-पायलट बनेंगी। राहुल बोले- यह इंडिया है नॉर्थ कोरिया नहीं नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने PM मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि PM मोदी की सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन एक जैसा है। ये इंडिया है नॉर्थ कोरिया नहीं। राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा है। यह कोई अपराध नहीं है। JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके पुलिसवालों को दांत से काटा और जूते फेंके। पुलिस ने कहा कि इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसके बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है तापमान 35°C+ राजस्थान में 37°C के करीब देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30°C के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर है। गुरुवार को कई शहरों में दिन का तापमान 35°C से जयादा रहा। मिनिमम टेम्परेचर 17°C के करीब है। खंडवा-खरगोन का तापमान 35.2°C रहा। मौसम विभाग ने 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंसके एक्टिव होने के आसार जताए हैं।