Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Feb-2026

यात्रियों से वसूला अधिक किराया तीन बसों को किया जब्त महिला को झांसे में लेकर जेवरातों की लूट करने वाले ईरानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार होली पर्व के चलते बाजारों में सजी रंग-बिरंगी दुकानों से बढ़ी रौनक त्योहारों के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन बसों को जप्त किया। जांच में भोपाल और इंदौर से आई बसों में निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने के प्रमाण मिले। जांच में यात्रियों द्वारा ऑनलाइन टिकट प्रस्तुत किए गए जिनमें बस संचालकों द्वारा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूली गई थी। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पवन ट्रेवल्स नंदन ट्रेवल्स और अरिहंत ट्रेवल्स की तीन बसों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने चेतावनी दी है कि नियम तोडऩे पर परमिट भी निरस्त किया जा सकता है। वारासिवनी थाना पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवरातों की लूट करने वाले ईरानी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हुडको कॉलोनी जरीपटका नागपुर निवासी नादीर पिता तालीब जैदी और जैनब पति नादीर जैदी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने के गहने और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 15 वारासिवनी निवासी विद्या ठाकरे बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात महिला व पुरुष द्वारा झांसा देकर सोने के गहने उतरवाकर उसे लेकर मौके से फरार हो गए थे। रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही मुख्यालय सहित जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल पिचकारियों और होली से जुड़े सजावटी सामानों से दुकानें सज चुकी हैं और खरीदारी के लिए लोग पहुंचने भी लगे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है जहां लाल गुलाबी पीले हरे और नीले रंगों के गुलाल ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए कार्टून टैंक और गन डिजाइन वाली पिचकारियां खास पसंद की जा रही हैं। बाजारों में सिर्फ रंग और पिचकारी ही नहीं बल्कि होली टी-शर्ट टोपी गुब्बारे और अन्य सजावटी सामग्री भी उपलब्ध है जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है। बालाघाट जिले के शंकर घाट शिवमंदिर से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए दंडवत प्रणाम यात्रा प्रारंभ की। यह अनोखी आस्था यात्रा पवित्र धाम केदारनाथ मंदिर की ओर निकली है।श्रदालु ने अपने अपने गांव से ही यह तपस्या मात्रा शुरु की है रास्ते मे पड़ाव बनाते हुये वह प्रतिदिन कई मिलोमीटर की दुरी वंड़वत करते हुये तय कर रहा है राहगीरो और अन्य तीर्थ यात्रियो ने उसकी अटूट आस्था के देखकर न - केवल सराहना की बल्कि जल और भोजन के व्यवस्था कर सहयोग भी किया जहा चरेगाव के युवा साथियो ने भीफूल माला गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया एव उन्हें ठहरने की व्यवस्था की गई स्थानीय लोगों का कहना है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर इस प्रकार को आस्था यात्राये समय समय पर देखने को मिलती है भगवान शिव के प्रति लोगों की गहरी क्षद्वा को दर्शाती है शहर के वार्ड नंबर ३३ गायखुरी में स्थित सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पीटल के डॉक्टर द्वारा बूढ़ी निवासी विवेक तिरपुड़े को गलत इंजेक्शन लगाने से युवक कोमा में चला गया है। जो नागपुर में जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रहा है। हॉस्पीटल प्रबंधन व डॉक्टर की लापरवाही के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी द्वारा विरोध जताते हुये शनिवार को महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप को दोषी डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्यवाही किये जाने ज्ञापन देकर मांग की गई है। इस संबंध में बसपा पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि ११ फरवरी की रात विवेक तिरपुड़े का स्वास्थ्य बिगडऩे पर सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती किया गया था। ईलाज दौरान बेहोशी का डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक कोमा में चला गया है।