माँ पूर्णागिरि मेला - 2026 का भव्य शुभारंभ उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ का आशीर्वाद उत्तराखंड वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे। उन्होंने उत्तराखंड की पवित्र भूमि को देवताओं का धाम बताते हुए कहा कि प्रदेश के कण-कण में दिव्यता समाई हुई हैमुख्यमंत्री ने कहा कि मेले का आयोजन ऐसे समय में होता है जब मौसम सुहावना हो जाता है और प्रकृति स्वयं तीर्थयात्रियों का स्वागत करती है उन्होंने इस मेले को सालभर संचालित करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पूर्णागिरि धाम को स्थायी संरचनाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य तय किया गया है। आगामी वर्षों में यह स्थान और भी भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप लेगा जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं संगीत और इतिहास की जीवंत झलक देखने को मिली कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों से प्रकृति संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया उन्होने कहा कि आयोजन में नृत्य गीत और बेंड की प्रस्तुतियां सभी का मन मोह रही है और अगले दो दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओ लोक गीत व संगीत को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन नारायण मुनि भवन राजपुर रोड में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों स्वयंसेवकों और शहर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा माहौल रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मिलन और होली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुई। विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में संघ से जुड़े लोग और कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे होली मिलन समारोह में कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हास्य व्यंग्य और रंगों से सराबोर रचनाओं ने सभी का दिल जीत लिया सुप्रीम कोर्ट और वन विभाग की कार्रवाई से डरे हुए लोगों के बीच आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे।उन्होंने बापू ग्राम में चल रहे धरना स्थल पर अपने सहयोगियों के साथ सरकार के खिलाफ धरना दिया और सरकार को क्षेत्र की इस बड़ी समस्या के लिए गैर जिम्मेदाराना बताया। कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके द्वारा दिए गए पत्र का जवाब तक नहीं दे रही है। लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। बापू ग्राम के लोगों को जो उजड़ने का डर सता रहा है इस डर को दूर करने के लिए कांग्रेस हमेशा साथ देगी और उनकी आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी। शक्तिफार्म क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है।निर्मल नगर और राजनगर को सिडकुल फेज-2 से जोड़ने के लिए 11 करोड़ 44 लाख की लागत से बेगुल नदी में स्पान आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा इसकी घोषणा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की है शक्तिफार्म क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सरकार ने एक और अहम परियोजना की घोषणा की है निर्मलनगर और राजनगर से होते हुए सिडकुल फेज-2 को जोड़ने के लिए स्पान आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगाजिस पर करीब 11 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनेगी।स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि इस पुल के बनने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच भी तेज होगी यह पुल क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा इससे विकास और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा प्रदेश में जनगणना 2027 कार्य 25 अप्रैल से पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। यह कार्य 24 मई तक चलेगा। इस दौरान जनगणना से जुड़े कार्मिक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। यह कार्य 10 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर के बीच की अवधि में एक माह के भीतर मकानों का सूचीकरण कराने की अपेक्षा की है। साथ ही इससे 15 दिन पहले स्वगणना का विकल्प भी दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जनगणना के लिए जिलाधिकारी व नगर आयुक्तों को जनगणना अधिकारी बनाया गया है।