लालबर्रा कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन बालाघाट विधायक प्रतिनिधि की दबंगई 181 लगाने पर किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी ऑडियो वायरल बालाघाट । बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। कथित तौर पर बालाघाट विधायक के करीबी प्रतिनिधि और ठेकेदार अबू शाह द्वारा किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को फोन पर खुलेआम अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के बाद से पीड़ित नेता और उनका परिवार दहशत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला लालबर्रा के स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़ा है। ब्लॉक किसान कांग्रेस लालबर्रा के अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे ने इस निर्माण कार्य में अनियमिताओं और घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन (181) पर दर्ज कराई थी। आरोप है कि जनहित में की गई इस कार्रवाई से नाराज होकर ठेकेदार व विधायक प्रतिनिधि अबू शाह ने 28 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मुनेंद्र ठाकरे को फोन किया। वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि ठेकेदार शिकायत और RTI लगाने को लेकर बेहद नाराज है। बातचीत के दौरान ठेकेदार ने न केवल ठाकरे को बेहद अभद्र और अश्लील गालियां दीं बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। #breakingnews #mpcongress #mpnews