Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026

1. एपल का बड़ा लॉन्च: iPhone 17e और नया iPad Air पेश टेक कंपनी Apple ने 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च किया। इसमें A19 चिपसेट 48MP फ्यूजन कैमरा मैगसेफ सपोर्ट और 256GB बेस स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने M4 प्रोसेसर के साथ नया iPad Air भी पेश किया जो पहले से 30% ज्यादा तेज बताया गया है। दोनों डिवाइस की शुरुआती कीमत 64900 रुपए है। बुकिंग 4 मार्च से और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। 2. ईरान-इजराइल तनाव का असर: एशियाई बाजारों में गिरावट मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 2.29% गिरा जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.03% लुढ़क गया। चीन का Shanghai Composite और हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng Index फ्लैट रहे। पाकिस्तान का KSE 30 मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। होली के कारण भारतीय बाजार बंद रहे। 3. जंग के बीच सोना-चांदी चमके: सोना ₹1.67 लाख पर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव का असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ा। India Bullion and Jewellers Association के अनुसार 24 कैरेट सोना 8000 रुपए बढ़कर 10 ग्राम पर 1.67 लाख रुपए हो गया। चांदी भी 23000 रुपए की तेजी के साथ 2.90 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई। जानकारों का मानना है कि अनिश्चित माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। 4. भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद ईरान-इजराइल जंग के कारण स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से तेल सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत ने Russia से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत करीब 95 लाख बैरल अतिरिक्त तेल खरीदने की योजना बना रहा है। सप्लाई संकट को देखते हुए दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय और रिफाइनरी अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक भी हुई। 5. भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट वैश्विक तनाव के बीच 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 1048 अंक गिरकर 80239 पर बंद हुआ जबकि Nifty 50 313 अंक टूटकर 24866 पर आ गया। जियोपॉलिटिकल तनाव और महंगाई की आशंका के कारण निवेशकों ने शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया।