जावेद अख्तर का अमेरिका-इजराइल पर हमला बोले- ट्रम्प और नेतन्याहू ने हद पार की अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस बार अमेरिका और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। उनका कहना है कि अगर ईरान के साथ इराक जैसा व्यवहार दोहराया गया तो वैश्विक संतुलन और चीन की साख पर भी असर पड़ सकता है। विजय-रश्मिका का 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन से मिलेगी एंट्री साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की। अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहा है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक यह कार्यक्रम केवल इनविटेशन आधारित होगा। समारोह में तेलुगु हिंदी तमिल मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के खास मेहमान शामिल होंगे। ‘जय हिंद जय सिंध’ में दिखेगी विभाजन की कहानी पीएम मोदी को फिल्म दिखाना चाहते हैं प्रोड्यूसर सैमीज एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इमोशनल कहानी है। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है जबकि निर्माता सैमी ननवानी हैं। बातचीत में सैमी ननवानी ने इच्छा जताई कि वह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाना चाहते हैं। उनके मुताबिक फिल्म सिर्फ सिंध तक सीमित नहीं बल्कि भारत की विविधता और एकता की व्यापक कहानी पेश करती है। US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में सुरक्षित हैं ईशा गुप्ता फिल्म ‘जन्नत 2’ फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में मौजूद हैं। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह सुरक्षित हैं लेकिन समय बेहद डरावना और कठिन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात सामान्य होते ही वह जल्द भारत लौटेंगी। दुबई में फंसीं सोनल चौहान पीएम मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार एक्ट्रेस सोनल चौहान ईरान के हमलों के बाद दुबई में फंस गई हैं। उड़ानें रद्द होने के कारण वह भारत नहीं लौट पा रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। सोनल ने लिखा कि मौजूदा संकट के बीच वह सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद कर रही हैं।