Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
28-Feb-2026

1. अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक ट्वीट फैंस हुए कन्फ्यूज Amitabh Bachchan ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल मचा दी है। उन्होंने X पर लिखा “Loyal men are found in every corner of the world but unfortunately the Earth is round.” इस क्रिप्टिक ट्वीट के बाद फैंस अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ इसे दार्शनिक अंदाज में देख रहे हैं तो कुछ ने मजाकिया टिप्पणियां कीं। कई यूजर्स ने इसे ‘पापा जोक’ बताया वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर बिग बी किस ओर इशारा कर रहे हैं। 2. ‘द केरल स्टोरी 2’ को केरल हाईकोर्ट से राहत The Kerala Story 2 की रिलीज पर लगी रोक के मामले में Kerala High Court ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर दो हफ्तों की रोक लगा दी है जिसमें फिल्म की रिलीज 15 दिनों के लिए स्थगित की गई थी। यह आदेश जस्टिस सुष्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी. वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने निर्माता Vipul Amrutlal Shah की अपील पर सुनाया। विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है। 3. ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का इंटेंस फर्स्ट लुक जारी Spirit से Vivek Oberoi का खतरनाक फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में सुपरस्टार Prabhas भी मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर में विवेक लॉन्ग कोट पहने सिगार पीते और हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह ग्रिट्टी और इंटेंस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस का मानना है कि यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। 4. यामी गौतम ने देखी ‘धुरंधर 2’ बोलीं- यादगार अनुभव Yami Gautam ने बताया कि वह Dhurandhar 2 देख चुकी हैं और फिल्म बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अनुभव है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। फिल्म का निर्देशन उनके पति Aditya Dhar ने किया है। वहीं सुपरस्टार Ranveer Singh की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जो 19 मार्च को रिलीज होगी। 5. TVK प्रमुख विजय पर बेवफाई का आरोप पत्नी ने दायर की तलाक याचिका साउथ के अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam प्रमुख Vijay की निजी जिंदगी में उथल-पुथल की खबर है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। पिटिशन में विजय पर बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं। इस खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।