Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Feb-2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के विभिन्न बस्तियों में निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर कई निर्णय लिए थे लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। हरीश रावत ने बीते कल देहरादून के गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास रखा और सरकार से ठोस पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उधमसिंहनगर नैनीताल हरिद्वार और देहरादून में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर मलिन बस्तियां हैं और इन लोगों को यह अधिकार दिए जाने चाहिए। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार इन मलिन बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है जो गैरकानूनी है। शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शासन ने कार्मिकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया है। इसके लिए राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा बचाव एवं प्रवेश नियंत्रण को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी कार्मिक के साथ धक्का-मुक्की मारपीट या गाली-गलौच करना दंडनीय अपराध होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही उन्हें परिसर से तुरंत निष्कासित करते हुए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। पौड़ी जिले की में एलयू सीसी घोटाले की पीड़ित महिलाओं की ओर से बुधवार को धन वापसी की मांग व सीबीआई जांच की समय सीमा तक किए जाने की मांग के लिए श्रीनगर से दिल्ली के लिए पदयात्रा शुरू की गई लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं की पदयात्रा को श्रीनगर से करीब 2 किलोमीटर दूर एनआईटी के समीप रोक दिया गया l इसके बाद महिलाएं सुबह करीब 10 बजे से धरने पर बैठी गई। एलयूसीसी धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं को पुलिस द्वारा पद यात्रा से रोके जाने के विरोध में पहुंचे पूर्व पीसीसी सदस्य व चौरास क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य डॉ. प्रताप भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तर् कर लिया। इस दौरान डॉ. भंडारी ने प्रशासन का जमकर विरोध किया उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियों में जुट गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में इस बार सर्दियों के दौरान पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रही जिससे पर्यटन कारोबार को नया संबल मिला। खासतौर पर औली में आयोजित स्कीइंग कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों ने राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि शीतकालीन यात्रा बेहद सफल रही और बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने औली पहुंचे देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रंगो का उत्सव होली धूमधाम से मनाया गया जहाँ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य चकराता विधायक प्रीतम सिंह हरक सिंह रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक होल्यार गीतों पर नृत्य कर होली की शुभकामनाएं दीं। वही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सभी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता का भी संदेश दिया. होली मिलन में पहुंचे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही कहा की होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी मतभेद को बुलाया जाता है और भाईचारे को और बढ़ाया जाता है होली बुरे कर्म पर अच्छे कर्म की जीत है हमें भी आपसी रंजिश को बुलाकर होली के रंग में शराबोर रहना चाहिए l अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से आज एक रैली निकाली गई। रैली के द्वारा राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें हाथीबड़कला के पास ही बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान सभी ने सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन किया। साथ ही एक नाटक का भी मंचन किया गया जिसके माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP के नाम का खुलासा करने की गुहार लगाई गई जबकि सीबीआई जांच का आधार FIR अनिल जोशी से हटाकर अंकिता के माता पिता को करने की बात पर जोर दिया गया।