Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
26-Feb-2026

6 मार्च को रिलीज होगी ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म **‘ना जाने कौन आ गया’** एक सादगी भरी लव स्टोरी है जो रिश्तों की जटिलताओं आत्ममंथन और मासूम प्यार को बड़े पर्दे पर पेश करती है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई यह कहानी आज के टॉक्सिक माहौल में संवेदनशील रिश्तों की बात करती है। फिल्म में Jatin Sarna Madhurima Roy और Pranay Pachauri अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज से पहले स्टारकास्ट ने खास बातचीत में अपने किरदारों शूटिंग के अनुभव और फिल्म के संदेश पर खुलकर चर्चा की। सलीम खान की सेहत में सुधार बोले आमिर खान दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और Salim Khan की तबीयत को लेकर Aamir Khan ने राहत भरी खबर दी है। मुंबई प्रेस क्लब के कार्यक्रम में आमिर ने बताया कि सलीम साहब की सेहत में सुधार हो रहा है और वे जल्द घर लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे ICU में थे इसलिए उनसे व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन परिवार से लगातार संपर्क में हैं। आमिर ने बताया कि परिवार की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार उनकी हालत बेहतर हो रही है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी अरावली की पहाड़ियों के बीच आज उदयपुर में साउथ स्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna सात फेरे लेंगे। दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। साउथ से आए पंडित वेडिंग वेन्यू पर पहले ही पहुंच चुके हैं। हल्दी और मेहंदी की रस्में बुधवार को संपन्न हुईं जिसकी तस्वीरें दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। हल्दी समारोह की एक तस्वीर में कार में बैठे दो डॉग्स का पोस्टर भी नजर आया जो उनके डॉग लवर होने का प्रतीक है। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा परिवार से और विजय तेलुगू हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। ‘अस्सी’ को सराहना फिर भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार Taapsee Pannu की हालिया रिलीज फिल्म **‘अस्सी’** को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी बनी हुई है। इस बीच तापसी ने एक ही तरह के किरदारों में बार-बार उन्हीं कलाकारों को चुनने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। यह उनकी निर्देशक Anubhav Sinha के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों Mulk और Thappad में साथ काम कर चुके हैं।