Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Feb-2026

जबलपुर में चलती ट्रेन सुपौल एक्सप्रेस में एक यात्री पर चाकू से हमला करने वाले अवैध वेंडर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक सिंह चौहान उर्फ संजू को इटारसी आउटर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खाने-पीने का सामान न खरीदने पर गुस्से में यात्री के पैर पर वार करने की बात कबूली। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद कर न्यायालय में पेश किया है। जबलपुर में बिजली बिल और बिना सूचना मीटर काटने की कार्रवाई के विरोध में कांचघर चुंगी चौकी व्यापारी संघ ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने मनमानी और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जबलपुर में लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर “मानव सेवा संकल्प” के तहत सुब्बा शाह मैदान में भव्य नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया कि करीब 700 लोगों ने पंजीयन कराया जिनमें से लगभग 300 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। सभी चिन्हित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है तथा जरूरतमंदों को दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। 1 तारीख को विशेष चश्मा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक किराएदार डॉक्टर द्वारा मकान मालकिन से ₹10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर अमित कुशवाहा ने इलाज के नाम पर महिला से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला को लगा कि ₹30 हजार निकाले जाएंगे लेकिन डॉक्टर ने खाते से ₹10 लाख निकाल लिए। पीड़िता गीता बेन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र की मासूम बच्ची से गैंगरेप और हत्या की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामकिशोर शिवहरे ने घटना को वीभत्स बताते हुए दोषियों को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। पार्टी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परिवार को धमकाया जा रहा है। जबलपुर में जीरो डिग्री स्थित मोनालिसा बार के संचालक अविनाश बजाज ने एक टीआई पर किराया विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 50 हजार रुपये मासिक तय किराए के बावजूद उनसे जबरन डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वसूले गए और अब तक करीब 45 लाख रुपये लिए जा चुके हैं। बजाज ने टीआई पर धमकी देने और अतिरिक्त 8 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। मामले से परेशान होकर उन्होंने एडिशनल एसपी से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है