देहरादून में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस विशेष मुहिम के अंतर्गत शहर और आसपास के क्षेत्रों में किरायेदारों बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध पहचान वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा सघन चेकिंग और दस्तावेज़ सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी है एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जानकारी दी कि अब तक दो हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये से अधिक का चालान वसूला गया है। पुलिस एक्ट की धारा 81 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में भी संदिग्ध मामलों में कार्रवाई की गई है। राजधानी देहरादून के यूसीएफ भवन में युवा आह्वान संस्था द्वारा 6वां युवा विधानसभा की शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान युवा आह्वान संस्था द्वारा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं से चुने गए 70 लोगों को विधानसभा सदस्य के रूप में सदन के पहले सत्र में भूमिका निभाने का अवसर मिला जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के किरदार में तमाम युवा नज़र आए। वहीं सदन में उत्तराखंड के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुईं। इस बीच युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी ने कहा कि हमारा मकसद है कि हम इस सदन के माध्यम से सरकार को युवाओं के मुद्दों से अवगत कराएं। खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले से है जहां खड़ी हीली महोत्सव (चौबे होली)का दो दिवसीय कार्यक्रम का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से किया l आपको बताने की अगर उत्तराखंड में होली की बात करें तो काली कुमाऊं की चंपावत की खड़ी होली का जिक्र सबसे प्रथम श्रेणी में किया जाता है l इस होली का शुभारंभ पर्यटक आवाज ग्रह के कार्यालय से छोलिया दल की अगवानी में झांकी के साथ डी. एस. लडवाल स्टेडियम चंपावत तक झांकियां के साथ पहुंचाया गया और साथी यहां पर पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल के माध्यम से किया गया l हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ के दिव्य भव्य व ऐतिहासिक आयोजन के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी है तो केंद्र सरकार भी इसके लिए आगे आई है। डबल इंजन के दम को इससे समझा जा सकता है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात कर 408.82 करोड़ की मांग की। शाम को ही केंद्र ने मांग से ज्यादा 500 करोड़ की धनराशि जारी कर दी। इससे कुंभ के लिए आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण समेत दूसरे कार्य अब तेजी से रफ्तार पकड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। पौड़ी जिले के सतपुली-बिलखेत क्षेत्र में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाला तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल–2026 इस बार रोमांच साहस और संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आ रहा है। आयोजन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्र में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है फेस्टिवल को सफल बनाने के उद्देश्य से 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों तकनीकी व्यवस्थाओं उपकरणों की कार्यक्षमता तथा प्रतिभागियों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जा रहा है ताकि मुख्य आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उत्तराखंड के प्रशासन पर आज एक बार फिर तानाशाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला खटीमा के 125 एकड़ भूमि का है जहां प्रशासन की मौजूदगी में किसानों की तैयार खड़ी फसल को जबरन जोत दिया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इस बड़ी कार्रवाई से पहले उन्हें किसी भी प्रकार का नोटिस तक नहीं दिया गया। खटीमा के दमगढ़ा झनकईया का पूरा मामला तब गरमा गया जब भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ अधिकारियों ने विवादित जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की। मौके पर मौजूद युवराज तलवार ने प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर वीडियो के माध्यम से तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी कानूनी सूचना या पूर्व नोटिस के अधिकारियों ने तानाशाही दिखाते हुए किसानों की मेहनत से उगाई गई खड़ी फसल को नष्ट कर दिया कहते हैं कि अगर खाकी के पीछे एक संवेदनशील दिल हो तो वह किसी के उजड़े हुए संसार को फिर से बसा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जनपद पौड़ी गढ़वाल की लक्ष्मण झूला पुलिस ने। जिसने 20 साल पहले लापता हुए एक बुजुर्ग को उनके परिजनों से मिलवाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। बता दे कि आज थाना लक्ष्मण झूला पुलिस क्षेत्र में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन की कार्यवाही कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध और लावारिस अवस्था में घूम रहे बुजुर्ग पर पड़ी। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गौरी जोशी निवासी नेपाल बताया। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति और लंबे समय से घर से दूर होने के कारण जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक उनसे बातचीत की जब पुलिस ने गौरी जोशी के परिजनों को उनके सुरक्षित होने की सूचना दी तो परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। 20 वर्षों से जिस व्यक्ति की लौटने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी उसे पाने के लिए परिजन तत्काल लक्ष्मण झूला थाने पहुँचे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने गौरी जोशी को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।