जबलपुर नगर निगम की जनसुनवाई में आज कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं।इनमें अधिकांश शिकायतें पानी की समस्या से जुड़ी बताई जा रही हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर शाम को स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।निगम प्रशासन ने त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है। जनसुनवाई में आज मुख्य रूप से अतिक्रमण से जुड़े आवेदन सामने आए।कुछ प्रकरण अतिथि शिक्षकों और पॉलिटेक्निक संस्थानों से संबंधित भी रहे।अधिकारी ने सभी मामलों की विधिवत सुनवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।साथ ही बताया कि शिकायतों के संतोषजनक समाधान से आवेदनों की संख्या में कमी आ रही है। जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में बेटे से पुरानी रंजिश के चलते पिता राजाराम विश्वकर्मा पर स्टील पाइप से जानलेवा हमला किया गया जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास रजक और शिवम जैसवाल को गिरफ्तार किया।घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।ASP सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जबलपुर के अमौदा गांव में शराब दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं।महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की।आरोप है कि अवैध शराब बिक्री से नाबालिग बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं और उनकी शिक्षा पर असर पड़ रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद दुकान में तालाबंदी करेंगे। जबलपुर के तिलहरी निवासी चैतन्य चोपड़ा ने बीमा एजेंट पर 5 लाख 44 हजार 850 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है पीड़ित के मुताबिक सड़क हादसे में दोनों पैर गंवाने के बाद एजेंट ने 50 लाख के टर्म इंश्योरेंस क्लेम का झांसा देकर रकम ऐंठ ली।शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर वे जनसुनवाई में एसपी कार्यालय पहुंचे।एसपी ने मामले में रांझी थाने को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर के सिहोरा में हुई हालिया हिंसा को लेकर ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर CBI जांच की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए मुख्य आरोपियों पर रासुका लगाने और सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने साक्ष्य मिटाने की कोशिशों का भी आरोप लगाया।वहीं एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए बताया कि अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।