सलीम खान अस्पताल में भर्ती सेलेब्स ने की मुलाकात दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर Salim Khan को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनका सर्जिकल प्रोसीजर किया है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुवार को एक्टर Aamir Khan अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा Shilpa Shetty भी उनसे मिलने पहुंचीं। सलमान खान लगातार तीसरे दिन अस्पताल पहुंचे वहीं Arbaaz Khan अरहान और Helen समेत परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली Chitrangda Singh ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। लॉरेंस गैंग की ओर से रणवीर सिंह को धमकी रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक्टर Ranveer Singh से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। यह धमकी एक वॉइस नोट के जरिए दी गई जो अमेरिका के एक फोन नंबर से रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर नंबर की जानकारी मांगी है। प्राथमिक जांच में वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती बताई गई है। हालांकि अब तक रणवीर सिंह की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। द केरल स्टोरी 2’ पर केरल हाईकोर्ट का नोटिस Kerala High Court ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स और Central Board of Film Certification (CBFC) को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया जिसमें फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता श्रीदेव नम्बूथिरी ने आरोप लगाया है कि फिल्म बिना ठोस सबूत के केरल राज्य को नकारात्मक रूप में पेश करती है और भ्रामक छवि बनाती है। कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। शिवाजी जयंती पर ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर रिलीज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर जियो स्टूडियोज और Mumbai Film Company की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका Riteish Deshmukh निभा रहे हैं। पोस्टर में वे कवच धारण किए हाथ में तलवार लिए दृढ़ संकल्प के साथ नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने विजुअल ट्रीटमेंट को भव्य और प्रभावशाली रखा है जो स्वराज्य के संघर्ष की झलक देता है। लाइव शो में सुनंदा शर्मा को फैन ने किया प्रपोज पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma को जयपुर में आयोजित ‘आरोहण 2026’ कार्यक्रम के दौरान एक फैन ने दिलचस्प अंदाज में प्रपोज किया। फैन ने पोस्टर पर लिखा था—“मेरी मम्मी नू पसंद है तू।” इस पर सुनंदा ने मजाकिया जवाब देते हुए कहा—“पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ।” उन्होंने फैन को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया और साथ में डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।