Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Feb-2026

जबलपुर राइट टाउन क्षेत्र में दिवंगत डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की संपत्ति पर गुरुवार सुबह जबलपुर नगर निगम ने आधिकारिक रूप से कब्जा कर लिया। नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।निगम प्रशासन के अनुसार संपत्ति लीज पर दी गई थी लेकिन शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल परिसर में स्वास्थ्य शाखा का वार्ड कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। अब संपत्ति की निगरानी निगम द्वारा की जाएगी और बिना अनुमति प्रवेश या गतिविधि पर कानूनी कार्रवाई होगी। ग्वालियर स्थित गोपाचल पर्वत पर जिनशासन सेवक समाजसेवी दीपक राज जैन ने वंदना कर मंगल भावना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यह पर्वत प्राचीन और मनोहारी जिनबिंबों से सुशोभित आस्था का अद्भुत केंद्र है।इतिहास में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिनबिंबों को खंडित किया गया जो निंदनीय है। गढ़ा थाना क्षेत्र में लकड़ी का टाल खोलने के नाम पर 5 लोगों से करीब 83.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।आरोप है कि कोचिंग संचालक शुभम गुप्ता ने मुनाफे में आधा हिस्सा देने का झांसा देकर दो युवकों से 70 लाख रुपये लिए।अन्य तीन लोगों से भी शेयर मार्केट व पार्टनरशिप के नाम पर 13 लाख से अधिक राशि हड़प ली गई।शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जबलपुर के गोरा बाजार इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि बरेला मेले में पैसों के लेनदेन को लेकर साजन झरिया और कृष्णा ऊइके के बीच विवाद हुआ था।बीती रात जैतपुरी में बुलाकर साजन ने कृष्णा के सीने में चाकू घोंप दिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने हत्या का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। जबलपुर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।शाहपुरा-भेलखेड़ा हाईवे पर बाइक और भारी वाहन की टक्कर में 6 लोग घायल हुए जिनमें 2 की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।छात्रों का आरोप है कि 10 दिन पहले सौंपे गए 19 सूत्रीय मांगपत्र पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे लंबित होने से छात्र परेशान हैं।BA LLB LLB और LLM के विद्यार्थियों ने समय पर रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई।डिग्री वितरण में देरी को लेकर भी छात्रों ने नाराजगी जताई।