Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Feb-2026

यात्री बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत आधा दर्जन से अधिक घायल जमीन विवाद ने पकड़ा तुल गवाही न देने की धमकी का आरोप अनुभा मुंजारे ने बजट पर उठाए सवाल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा जिले में एक बड़ा सडक़ हादसा सामने आया है जहां यात्री बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे बालाघाट से बैहर जाने वाले मार्ग पर लौगुर और चिखलाझोड़ी के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन परसवाड़ा से बालाघाट की ओर आ रहा था जबकि यात्री बस बालाघाट से बैहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए जबकि बस में बैठे यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बालाघाट में जमीन विवाद का मामला अब गरमा गया है। गवाही न देने की धमकी और जबरन कब्जे के आरोपों को लेकर पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कोसमी का है जहां निवासी योगेश नगपुरे ने जितेंद्र पटले और धनलाल पटले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त का कहना है कि दोनों भाई गुंडागर्दी कर रहे हैं और न्यायालय में गवाही नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। गुरुवार को योगेश नगपुरे अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के खिलाफ भी नारेबाजी की और मामले में हस्तक्षेप के आरोप लगाए। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में एक दिन पूर्व प्रस्तुत बजट को लेकर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन किसानों और महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। विधायक ने प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।अनुभा मुंजारे ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग दोहराई। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित ५ वीं व ८ वीं की बोर्ड परीक्षा २० फरवरी शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिये जिले में कुल २७८ परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक श्री बर्मन ने बताया कि इस वर्ष कक्षा ५ वीं में २६२६७ परीक्षार्थी व कक्षा ८ वीं में २५०६३ इस तरह दोनों कक्षाओं में कुल ५१३३० परीक्षार्थी दर्ज है। सभी परीक्षार्थियों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र जनरेट हो गया है। परीक्षा का समय दोपहर २ से ४.३० बजे तक है। २० फरवरी को हिन्दी अग्रेजी उर्दू मराठी प्रश्नपत्र से प्रारंभ होगी। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे वे अब केवल भाषणों और विज्ञापनों तक सीमित होकर रह गए हैं। महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याएं युवाओं को रोजगार महिलाओं की सुरक्षा और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियां जमीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो रही हैं। नगर के ह्रदयतल में स्थित शासकीय देवी तालाब का एनजीटी भोपाल के आदेशों पर चल रहे कायाकल्प के कार्य पर अब बालाघाट पुलिस का अडंगा आ गया है तभी तो एक शिकायत के आधार पर बालाघाट कोतवाली के प्रभारी के द्वारा बिना किसी पर्याप्त जांच के देवी तालाब में जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद् बालाघाट की अनुमति से काम कर रहे ठेकेदार की जेसीबी मशीन और डंप ट्रक को जप्त कर देवी तालाब के कायाकल्प के कार्य को बंद कर दिया है एनजीटी भोपाल एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालाघाट के निर्देश तथा नगरपालिका परिषद् बालाघाट के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण / सेतु विभाग बालाघाट के द्वारा देवी तालाब के जलीय क्षेत्र से मलमा / भरन को निकालने का कार्य दिनांक 18.02.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे ठेकेदार के माध्यम से प्रारंभ करवाया गया था किन्तु कुछ लोगो के द्वारा स्वयं को देवी तालाब का मालिक बताते हुए उक्त कार्य को रोका गया जिला मुख्यालय सहित जिले में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने रैली माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ वीर शिवाजी को श्रद्धांजलि दी। राजपूत समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने शहर में रैली निकालकर जय शिवाजी-जय भवानी के नारे लगाए। नया सराफा बाजार चौक में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।