Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Feb-2026

उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के लिए आस्था और अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली यह यात्रा प्रदेश की लाइफलाइन के रूप में देखी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2025 की यात्रा संपन्न होते ही अगली यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं। अब कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे और अधिक सुव्यवस्थित सुखद तथा ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई हैं। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की गई वहीं मेटल डिटेक्टर और तकनीकी उपकरणों से पूरे परिसर को खंगाला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य के युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरी है। इस पहल ने ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—सामान्य परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े और वे खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के माध्यम से राज्य के ढाई लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों न्याय पंचायतों और सीमांत क्षेत्रों तक प्रतियोगिताओं का विस्तार कर बच्चों को व्यापक अवसर दिए गए हैं। नवनिर्मित खाटू धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि खाटू वाले बाबा का उन पर अटूट कृपा है। कहां की कई मौका पर खाटू श्याम बाबा के जागरण में जाने का अवसर भी मिला कहा कि खाटू श्याम बाबा की कृपा हुई और मैं इस धार्मिक आयोजन में आप लोगों के बीच पहुंचा। कहां की खाटू श्याम बाबा को हारे का सहारा कहा जाता है। जब किसी भी व्यक्ति का चारों ओर से सब कुछ छिन जाता है तो खाटू वाले बाबा ही एक सहारा है इसीलिए खाटू वाले बाबा को हारे का सहारा कहा जाता है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान पूर्व विधायक एवं वन पंचायत अध्यक्ष कुलदीप कुमार जिला अध्यक्ष मीता सिंह अरुण मित्तल हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी संजय गुप्ता समेत क्षेत्र के प्रभुत्व जान एवं बाबा खाटू श्याम के समस्त भक्त जन मौजूद रहे। रमज़ान का महीना शुरु हो गया है इसी क्रम में वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया की रमज़ान के महीने के साथ साथ बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है जिसके चलते नमाज़ अदा करने के दौरान आवाज को कम करने के लिए वक़फ बोर्ड द्वारा आवहन किया गया है और इबादत करने के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा सके__साथ ही उन्होंने बताया कि रमज़ान के एक महीने के दौरान अवैध अतिक्रमणो पर कोई कार्यवाही न की जाए उसके लिए वक़्फ़ द्वारा मुख्यमंत्री धामी के समक्ष विषय रखे गये है जिसके चलते मुख्यमंत्री धामी ने सकारात्मक संकेत भी दिये है और ईद तक वक़्फ़ बोर्ड द्वारा कोई कार्यवाही भी नही की जाएगी l लालकुआं विधानसभा के बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर अब जनता आंदोलन पर उतर आई है। यहां बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में जड़ सेक्टर बिन्दुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज में हजारों क्षेत्रवासी एकत्र हुए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शीघ्र राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने की मांग करते हुए विशाल प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी क्षेत्रवासियों के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिन्दुखत्ता के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होना उनका अधिकार है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग की। उधम सिंह नगर के नवनियुक्त एसएसपी पदभार ग्रहण करते ही लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे है l एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी दस्तावेज बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजयगणपति ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के मछली मार्केट रोड स्थित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से चेतन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप से ग्राम एन्चौरा थाना पटवाई जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रह रहा था।