समिट: बिल गेट्स नहीं देंगे मुख्य भाषण नई दिल्ली में चल रही AI समिट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। Bill Gates अब समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। Gates Foundation ने जानकारी दी कि यह फैसला समिट की प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उनकी जगह Ankur Vora फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे और आज समिट के एक सत्र को संबोधित करेंगे। यह समिट New Delhi में आयोजित हो रही है। AI एक्सपो से गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर AI समिट के एक्सपो में बड़ा विवाद देखने को मिला। Galgotias University को India AI Impact Summit Expo से बाहर कर दिया गया। आरोप था कि यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताकर प्रदर्शित किया। आयोजकों ने कार्रवाई करते हुए पहले पवेलियन की बिजली काटी फिर ताला लगाकर बेरिकेडिंग कर दी। ‘एंथ्रोपिक’ नाम पर ट्रेडमार्क विवाद ट्रेडमार्क विवाद के एक मामले में कोर्ट ने अमेरिकी एआई कंपनी Anthropic को समन जारी किया है। भारतीय फर्म Anthropic Software के संस्थापक Mohammed Ayyaz Mulla का कहना है कि उनकी कंपनी लंबे समय से ‘एंथ्रोपिक’ ब्रांड का उपयोग कर रही है लेकिन 2025 के मध्य से अमेरिकी कंपनी की ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ने से भ्रम की स्थिति बनने लगी। FMCG उत्पाद होंगे महंगे आम उपभोक्ताओं के लिए राहत खत्म होती दिख रही है। इनपुट लागत बढ़ने के कारण एफएमसीजी कंपनियां साबुन शैंपू टूथपेस्ट और तेल जैसे रोजमर्रा के उत्पादों की कीमतों में करीब 5% तक बढ़ोतरी कर रही हैं। पिछले साल सितंबर में जीएसटी दरों में कटौती से जो राहत मिली थी वह अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। चीनी उत्पादन घटने की आशंका भारी वर्षा के चलते प्रमुख उत्पादक राज्यों में गन्ने की पैदावार प्रभावित हुई है। इससे India में चीनी उत्पादन घटने की आशंका है। व्यापारियों और किसानों का मानना है कि निर्यात कोटा पूरा कर पाना भी मुश्किल हो सकता है जिससे वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।